Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा में पुलिस की मददगार बनी डिजिटल वालंटियर फोर्स, कनावनी में सेवा शिविर शुरू

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:19 PM (IST)

    डिजिटल वालंटियर फोर्स (डीवीएफ) लगातार आठवें वर्ष कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर सेवाएं दे रही है। ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा में सुरक्षा और सेवा का मोर्चा संभालेगी डिजिटल वालंटियर फोर्स

    कांवड़ यात्रा में सुरक्षा और सेवा का मोर्चा संभालेगी डिजिटल वालंटियर फोर्स

    HighLights

    1. डीवीएफ लगातार आठवें वर्ष कांवड़ यात्रा में दे रही सेवाएं।

    2. गाजियाबाद के कनावनी पुलिया पर विशेष सेवा शिविर का उद्घाटन।

    3. 200 स्वयंसेवक, जिनमें महिलाएं और युवा भी शामिल हैं, सक्रिय।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए बीते आठ वर्षों की तरह इस वर्ष भी डिजिटल वालंटियर फोर्स पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दे रही है।

    बुधवार को कनावनी पुलिया पर डीवीएफ के विशेष सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य व डीवीएफ कोआर्डिनेटर आनंद अग्रवाल ने किया गया।

    करीब 200 वालंटियर दे रहे सेवाएं

    इस मौके पर कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। इस बार करीब 200 वालंटियर कांवड़ सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

    खास बात यह है कि इस बार टीम में महिला सदस्यों और नौजवानों की भागीदारी रहेगी। इस मौके पर वरिष्ठ डीवीएफ सदस्य ऋषभ राणा, रोहित गुप्ता, मोहन गुप्ता, नरगिस, प्रियांश, वरुण, रितेश राय, विक्रांत शर्मा आदि मौजूद रहे।