खराब-मिलावटी खाने की अब सीधे करें शिकायत, 'फूड सेफ्टी कनेक्ट' एप से अफसरों तक पहुंचेगी कंप्लेन
एफएसएसएआई ने 'फूड सेफ्टी कनेक्ट' एप लॉन्च किया है, जिससे उपभोक्ता होटलों, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड में गंदगी या मिलावट की शिकायत फोटो-वीडियो के साथ स ...और पढ़ें

मिठाई की दुकान पर फ़ूड सेफ्टी कनेक्ट एप की जागरूकता के लिए स्टीकर लगाती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। सौ. विभाग
HighLights
उपभोक्ता ऐप से गंदे खाने, मिलावट की शिकायत कर सकेंगे।
फोटो-वीडियो अपलोड कर होटल, रेस्टोरेंट की रिपोर्ट करें।
ऐप लाइसेंस जांचने और सुरक्षा दिशा-निर्देश भी बताएगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नकली, मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। ताकि वह किसी भी ढाबे, रेस्टोरेंट, होटल या खाद्य दुकान पर गंदगी, मिलावट अथवा खराब गुणवत्ता मिलने पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकें।
फूड सेफ्टी कनेक्ट लॉन्च
बता दें, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स आफ इंडिया (एफएसएसआइ) ने मिलावटी और खराब खाने के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए फूड सेफ्टी कनेक्ट लॉन्च किया। इसके जरिए लोग सीधे गंदे और मिलावटी खाने की शिकायत फूड सेफ्टी विभाग तक पहुंचा सकते हैं।
इस एप पर उपभोक्ता रेस्टोरेंट, होटल और स्ट्रीट फूड की खराब क्वालिटी या मिलावटी भोजन की जानकारी उसकी फोटो के साथ अपलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर होटल-रेस्टोरेंट या ढाबे में हाईजीन का ध्यान नहीं रखा जा रहा तो उसकी रिपोर्ट की जा सकती है।
खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि एप पर खाद्य सुरक्षा से जुड़े नए दिशा-निर्देश, महत्वपूर्ण अलर्ट और जागरूकता संबंधी जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। उपभोक्ताओं की सक्रियता से मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।
खबरें और भी
एप के माध्यम से ऐसे करें शिकायत
- अपने फोन में फूड सेफ्टी कनेक्ट एप डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर कंज्यूमर के रूप में लॉगिन करें और शिकायत विकल्प चुनें।
- गंदे खाने या जगह की तस्वीर या वीडियो लें।
- दुकान या होटल का नाम, पूरा पता और शिकायत का प्रकार भरकर सबमिट करें।
- शिकायत सीधे एरिया के फूड सेफ्टी आफिसर के डिजिटल डैशबोर्ड पर पहुंचेगी।
उपभोक्ताओं को एफएसएसआइ के फूड सेफ्टी कनेक्ट एप को डाउनलोड करने की अपील की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेस्टोरेंट, होटल व ढाबों पर पोस्टर, स्टिकर चिपकाकर अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। एफएसएसआइ के नए आदेशों और सुरक्षा दिशा-निर्देशों की जानकारी भी समय-समय पर मिलेगी।
- सुरेश कुमार मिश्र, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन