Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बिल्डिंग से गिरी 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध मौत पर परिजनों का हंगामा

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 12:00 PM (IST)

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में मंगलवार को एक 18 वर्षीय युवती की बिल्डिंग से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई। ...और पढ़ें

    जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी परिसर में जमा लोग। फोटो- जागरण

    जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी परिसर में जमा लोग। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. इंदिरापुरम में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत।

    2. बिल्डिंग से गिरने के बाद परिजनों का हंगामा।

    3. पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबााद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के जयपुरिया सनराइस ग्रींस की 16 मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। स्वजन ने युवती के साथ दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुए शव को एक घंटे तक सोसायटी से नहीं उठने दिया। बाद में पुलिस के सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने व तहरीर लिए जाने के बाद स्वजन ने शव को उठने दिया।

    सीसीटीवी फुटेज में युवती अकेले जाते हुए दिखाई दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने स्वजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

    Shahibabad


    इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज ग्रींस सोसायटी के इसी टावर की 16वीं मंजिल से युवती के गिरने से मौत हुई। जागरण

    क्या है पूरा मामला?

    कनावनी में रहने वाले एक व्यक्ति जयपुरिया सनराइस ग्रींस सोसायटी में कारों की सफाई व उनकी पत्नी इस्तरी का काम करती हैं। उनके पांच बच्चे हैं जो उनके साथ सोसायटी में आते जाते हैं। उनकी 18 वर्षीय बेटी 12वीं पास है और उसने स्नातक में प्रवेश के लिए परीक्षा दी थी। साथ ही वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी।

    मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पिता के साथ युवती भी सोसायटी में पहुंची। इस दौरान पिता कार साफ करने चले गए और युवती वाशरूम में गई। वहां से वह सुबह करीब 5:53 बजे लिफ्ट में गई और यहां से 16वीं मंजिल पर पहुंची। करीब छह बजे युवती नीचे गिर गई। नीचे गिरने की आवाज सुनकर लोगों ने सूचना एओए को दी। मौके पर पहुंचे पिता ने अन्य स्वजन को जानकारी दी।

    खबरें और भी

    सीसीटीवी कैमरे में युवती ऊपर अकेले जाते हुए दिखी

    सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कपड़े फटे और अस्त-व्यस्त देखकर स्वजन ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया। स्वजन ने हंगामा करते हुए शव को एक घंटे तक नहीं उठने दिया। पुलिस ने सोसायटी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो युवती ऊपर अकेले जाते हुए और नीचे गिरते हुए दिखाई दी।

    पुलिस ने यह फुटेज स्वजन को दिखाई और उन्हें समझाया तो उन्होंने शव को उठने दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

    सोसायटी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में युवती अकेले जाते हुए दिखाई दी है। यह फुटेज भी स्वजन को दिखाई गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ड्यूटी जाते समय महिला के पैर पर आवारा कुत्ते ने काटा, हुआ गहरा घाव

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: एनएच-9 पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान