विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में एनकाउंटर, पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश दबोचा

Updated: Thu, 27 Aug 2026 01:39 PM (IST)

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश संजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. इंदिरापुरम पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा।

  2. मुठभेड़ में बदमाश संजय शर्मा के पैर में गोली लगी।

  3. 16 दिन पहले सोने की चेन छीनने की वारदात में शामिल था।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना पुलिस ने बुधवार रात हिंडन बैराज के पास मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी ने 16 दिन पहले अपने दोस्त के साथ राहगीर से सोने की चेन छीनी थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, बाइक, कारतूस और सोने की चेन का टुकड़ा बरामद किया है। बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी दोस्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम हिंडन बैराज के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की। गोली बदमाश के पैर में जा लगी। वह घायल होकर गिर गया।

25 हजार का इनाम घोषित

पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम दिल्ली नांगलोई निवासी संजय शर्मा बताया। पुलिस ने आरोपी से फायरिंग करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

पुलिस के अनुसार, 16 दिन पहले उसने अपने दोस्त दिल्ली नांगलोई निवासी मनोज उर्फ असलम के साथ इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में राहगीर से सोने की चेन छीनी थी। गिरफ्तारी के डर से उसने फायरिंग की थी।

यह भी पढ़ें- एनकाउंटर में छैनू गिरोह का खूंखार अपराधी हाजी वसीम गिरफ्तार, दिल्ली दंगों का कनेक्शन भी उजागर

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपित के दोस्त मनोज को मंगलवार रात तिकोना पार्क से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। अब घायल संजय को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उपचार के बाद उसे सुबह जेल भेजा जाएगा।