विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में बिजली बिल बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई, 650 के काटे गए कनेक्शन

Published: Wed, 26 Aug 2026 06:25 AM (IST)

गाजियाबाद में बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. तीन दिनों में 650 से अधिक बिजली कनेक्शन काटे गए।

  2. जोन प्रथम में 65,400 बकायेदारों पर 21.25 करोड़ बकाया।

  3. अभियान में स्मार्ट और नान-स्मार्ट मीटर उपभोक्ता शामिल।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बिजली बिल का बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता की समीक्षा के बाद बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है।

पिछले तीन दिनों में स्मार्ट और नान-स्मार्ट मीटर वाले करीब 650 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं।

जोन प्रथम के शहरी क्षेत्र में 65,400 बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ चरणबद्ध कार्रवाई की तैयारी है। इन पर करीब 21.25 करोड़ रुपये बकाया है। पिछले तीन दिनों में करीब 450 कनेक्शन काटे गए, जिसमें सोमवार को ही 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद किए गए।

इन पर करीब 40.50 लाख रुपये बकाया था। वहीं, करीब 300 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के कनेक्शन सिस्टम से रिमोट तरीके से काटे गए। इनमें अकबरपुर बहरामपुर, प्रताप विहार, शास्त्री नगर और बापूधाम क्षेत्र के उपभोक्ता शामिल रहे। नान-स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन क्षेत्रीय अवर अभियंताओं ने काटे।

जारी रहेगा अभियान

जोन प्रथम में करीब 75,995 उपभोक्ताओं पर कुल 19.59 करोड़ रुपये बकाया है। डिवीजन-नौ में सबसे अधिक 27,792 बकायेदार हैं, जिन पर 8.35 करोड़ रुपये बकाया है। डिवीजन-पांच में 24,045 उपभोक्ताओं पर 6.79 करोड़ और डिवीजन-एक में 16,596 उपभोक्ताओं पर 2.51 करोड़ रुपये बकाया है।

सहायक अभियंता अमित शाक्य और अवर अभियंता मुकेश कुमार ने विजिलेंस टीम के साथ बड़े बकायेदारों की लाइन काटी और लंबे समय से बकाया वाले उपभोक्ताओं के मीटर भी उतारे। अधिशासी अभियंता अविनाश अग्रहरी ने कहा कि बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- राजस्थान: 'गली में कुत्ते बहुत हैं, मीटर बाहर लगवा लो' बिजली बिल नहीं आया तो रीडर ने दिया अजीब जवाब

यह भी पढ़ें- हरियाणा में सोलर कनेक्शन लेना हुआ आसान, अब बिजली बिल में ही जुड़ जाएगी नेट मीटर और लोड एन्हांसमेंट की राशि