Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में दिनदहाड़े फायरिंग कर कैश वैन लूटी, 25 लाख नकदी निकाल पैदल ही भागे बेखौफ बदमाश

    Updated: Wed, 06 May 2026 03:21 PM (IST)

    गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में बदमाशों ने दिनदहाड़े एटीएम कैश वैन को निशाना बनाया और फायरिंग के बीच 25 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच श ...और पढ़ें

    कैश वैन से 25 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार। फोटो: एआई जनरेटेड

    कैश वैन से 25 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. गाजियाबाद में एटीएम कैश वैन से 25 लाख लूटे

    2. बदमाशों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई फायरिंग

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के कृष्णा नगर में बुधवार दोपहर करीब एक बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह हथियार के बल पर कैश वैन लूट ली। इसमें करीब 25 लाख रुपये थे।

    जानकारी के अनुसार, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में जब यह घटना हुई, उस समय सुरक्षा गार्ड, कस्टोडियन और कैशियर एटीएम में नकदी डालने गए थे, जबकि वैन एटीएम से करीब 150 मीटर की दूरी पर एनएच-9 पर खड़ी थी।

    कैश लेकर भाग गए बदमाश

    पैदल आए बदमाशों ने फायरिंग की तो चालक मौके से भाग गया और बदमाश वैन लेकर फरार हो गए। रास्ते में वैन में लदे बॉक्स से नकदी व डीवीआर निकाले और मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर वैन छोड़कर पैदल ही जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने वैन बरामद कर ली है और आठ टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है।

    पुलिस के अनुसार, यह वैन एवन इंडिया नामक वित्तीय संस्था की थी और इसमें सुरक्षा गार्ड मनवीर सिंह, कस्टोडियन रजनीश त्रिपाठी, कैशियर अमित कुमार और चालक तेजपाल की ड्यूटी थी।

    वैन में सिर्फ चालक था

    उन्होंने दोपहर करीब 12:30 बजे नेहरू नगर स्थित एटीएम में नकदी डाली, फिर एक बजे कृष्णा नगर पहुंचे और एनएच-9 पर ही वैन खड़ी कर करीब 150 मीटर दूर स्थित इंडिया 1 के एटीएम बूथ में नकदी डालने चले गए। तब वैन में सिर्फ चालक था।

    गोली चलते ही भाग गया ड्राइवर

    बताया कि करीब 10 मिनट बाद पीछे से तीन नकाबपोश बदमाश पैदल आए और चालक पर फायरिंग कर दी। यह गोली चालक साइड वाली खिड़की पर लगी और चालक वैन में ही चाबी छोड़कर एटीएम बूथ की ओर भाग गया। तभी बदमाश कैश वैन लेकर एनएच-9 पर दिल्ली की ओर भागे और अंडरपास से यूटर्न लेकर एनएच-9 से गाजियाबाद की ओर मुड़ते हुए डीएमई पर चढ़ गए।

    वहीं, इस बीच बॉक्स से नकदी निकाली और मेरठ की ओर के रास्ते में कुशलिया गांव के पास डीएमई पर वैन छोड़कर पैदल ही जंगल की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट के बाद पुलिस ने नाकेबंदी और वैन की तलाश शुरू की। इसी बीच मसूरी थाना क्षेत्र से वैन को बरामद किया गया। संबंधित जागरण सिटी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 70 की उम्र में 20 की दुल्हन: गाजियाबाद में सपा नेता की चौथी शादी पर बवाल; पुलिस के पास पहुंची दूसरी पत्नी

    एवन इंडिया संस्था के कर्मचारी कैश वैन से एटीएम में कैश डालने आए थे। चालक को अकेला पाकर बदमाश हथियार के बल पर वैन लेकर फरार हो गए। मसूरी थाना क्षेत्र में वैन बरामद कर ली गई है। कर्मचारियों और चालक से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें बनाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। - धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त (सिटी), कमिश्नरेट गाजियाबाद