Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    70 की उम्र में 20 की दुल्हन: गाजियाबाद में सपा नेता की चौथी शादी पर बवाल; पुलिस के पास पहुंची दूसरी पत्नी

    Updated: Wed, 06 May 2026 02:12 PM (IST)

    गाजियाबाद में 70 वर्षीय सपा नेता पर अपनी उम्र से 50 साल छोटी युवती से चौथी शादी करने का आरोप लगा है। उनकी दूसरी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ...और पढ़ें

    कमिश्नर ऑफिस पहुंची सपा नेता की दूसरी पत्नी नाजरीन अपने बेटे के साथ। सौ. इंटरनेट मीडिया

    कमिश्नर ऑफिस पहुंची सपा नेता की दूसरी पत्नी नाजरीन अपने बेटे के साथ। सौ. इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. 70 वर्षीय सपा नेता पर 20 वर्षीय युवती से शादी का आरोप

    2. दूसरी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, कार्रवाई की मांग

    3. मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा, जान से मारने की धमकी भी

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय सपा नेता पर अपने से 50 साल छोटी लड़की से शादी करने का आरोप लगाया गया है। सपा नेता की दूसरी पत्नी ने उनके खिलाफ पुलिस ऑफिस पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय सपा नेता पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उनकी दूसरी पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके पति ने चौथी शादी कर ली है। जिस लड़की से शादी की है, वह उम्र में उनसे 50 साल छोटी है।

    तीन शादियों से सपा नेता के हैं 11 बच्चे 

    महिला ने अपने बेटे के साथ जाकर पुलिस आफिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सपा नेता के तीन शादियों से 11 बच्चे हैं। जिनमें पहली पत्नी से आठ बच्चे, दूसरी पत्नी से तीन बच्चे और तीसरी पत्नी से कोई बच्चा नहीं हुआ।

    महिला का कहना है कि उन्हें मारने की धमकी भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक मामला प्रापर्टी से भी जुड़ा हुआ है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की 15 पंचायतों में खुलेंगे लीगल एड क्लीनिक, कानूनी मदद के साथ ही प्राथमिक उपचार भी मिलेगा

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में खसरे का खौफ: लोनी में बुखार से दो साल की बच्ची की मौत, 3 दिन में सामने आए 15 नए मरीज

    खबरें और भी