Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: एटीएम से 2 लाख 8 हजार रुपये चुराने वाले कंपनी कर्मी गिरफ्तार

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:59 PM (IST)

    कौशांबी थाना क्षेत्र में दो कंपनी कर्मचारियों ने एटीएम मशीनों में फंसे 2.08 लाख रुपये निकालकर बैंक में जमा नहीं किए, जिसके बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    HighLights

    1. एटीएम मशीनों से 2.08 लाख रुपये की चोरी।

    2. दो कंपनी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

    3. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र की दो एटीएम मशीन में फंसे एक लाख और 1.08 लाख रुपये निकालकर बैंक में जमा न करने पर दो कंपनी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

    नोएडा हिताची मैनेजमेंट सर्विस की अधिकारी महक गुप्ता ने बताया कि कंपनी एनसीआर क्षेत्र में एटीएम की देखरेख करती है। कंपनी की जिम्मेदारी एटीएम मशीन में रुपये डालने, रुपये जमा करने वाली मशीन में फंसे रुपये निकालकर संबंधित बैंक शाखा में पहुंचाना है।

    मार्च माह के दौरान कौशांबी क्षेत्र की एक एटीएम मशीन में उपभोक्ता के 1.08 लाख रुपये फंस गए थे। उपभोक्ता ने कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बााद मैनेजमेंट की ओर से कंपनी कर्मी नोएडा निवासी ईश्वर चंद्रा को मौके पर भेजा गया।

    जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

    ईश्वर ने मशीन से रुपये तो निकाल लिए। वहीं दूसरे ओर आरोपित ने अपने साथी कर्मचारी के साथ मिलकर एक अन्य मशीन से एक लाख रुपये निकाल लिए लेकिन दोनों मशीनों के रुपये संबंधित शाखा में जमा नहीं किया। उन्होंने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    खबरें और भी

    एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।