विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में एनकाउंटर, ऑटो में महिला से कुंडल ठगने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Published: Sun, 23 Aug 2026 09:43 AM (IST)

गाजियाबाद में ऑटो में महिलाओं को बहला-फुसलाकर कुंडल लूटने वाले गिरोह के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिए गए।

HighLights

  1. गाजियाबाद में ऑटो में कुंडल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार।

  2. पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए, दो अन्य बदमाश फरार।

  3. लूटे गए कुंडल और वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में सिहानी गेट क्षेत्र में ऑटो में सवारी बनकर महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनके कानों के कुंडल उतरवाने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

शनिवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऑटो को रुकने का इशारा किया लेकिन, चालक ऑटो लेकर हमदर्द ग्राउंड की तरफ भागा। ग्राउंड में बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ट्रोनिका सिटी के मंडोला गेट निवासी साकिर उर्फ शाबीर और ट्रोनिका सिटी के सादाबाद दुगराबली निवासी पवन के रूप में हुई है।

महिला से ठगे थे सोने के कुंडल

वहीं, पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले सिहानी गेट क्षेत्र के बस अड्डे से एक महिला को ऑटो में बैठाया था। रास्ते में उसे बहला-फुसलाकर कानों के कुंडल उतरवा लिए थे।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में एनकाउंटर, 20 रुपये के लिए हत्या करने वाला समीर मुठभेड़ में गिरफ्तार

आरोपियों ने बताया कि ठगे गए कुंडल बेचने और किसी अन्य सवारी को ठगने के उद्देश्य से वे ऑटो में घूम रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए कुंडल की एक जोड़ी और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है। फरार आरोपियों की पहचान शादाब और सुमित के रूप में हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।