गाजियाबाद शादी में बवाल: प्लेट तोड़ने से रोका तो दुल्हन के भाई को पीटा, केस दर्ज
गाजियाबाद के पटेल नगर में एक शादी समारोह में खाने की प्लेट तोड़ने का विरोध करने पर दुल्हन के भाई अफजल को बरातियों ने पीट दिया। अफजल ने 12 अप्रैल की रा ...और पढ़ें
-1776189383698_m.webp)
गाजियाबाद में शादी समारोह में खाने की प्लेट तोड़ने को लेकर विवाद। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)
HighLights
शादी में प्लेट तोड़ने पर दुल्हन के भाई को पीटा गया।
गाजियाबाद के पटेल नगर बैंक्वट हॉल में हुई घटना।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पटेल नगर स्थित बैंक्वट हाल में रविवार को शादी समारोह में खाने की प्लेट तोड़ रहे युवकों को मना कर दूल्हन के भाई को भारी पड़ा। बरातियों ने युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने परेशान होकर सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस्लाम नगर निवासी अफजल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 12 अप्रैल की रात को वह अपने चाचा की लड़की की शादी में पटेल नगर स्थित ग्रांड पेटल बैंक्वट हाल गए थे। शादी समारोह में लड़के वालों की तरफ के कुछ लोग खाना खाकर प्लेट तोड़ रहे थे। उन्होंने ऐसा करने से मना किया।
चचेरे भाई और उसके अन्य साथियों ने उनके साथ मारपीट कर दी
पीड़ित का कहना है कि मना करने के बावजूद युवक नहीं माने और विरोध करने पर दूल्हे के चचेरे भाई और उसके अन्य साथियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।