कांवड़ यात्रा के कारण बदला रोडवेज बसों का रूट, मोहननगर से नहीं मिलेगी बस; अब कहां से करना होगा सफर
कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में रोडवेज बसों का मोहननगर स्टॉप यूपी गेट और एनएच-9 सेक्टर-62 कट पर स्थानांतरित कर दिया गया है। ...और पढ़ें

बस डिपो।
HighLights
मोहननगर बस स्टॉप कांवड़ यात्रा के कारण बदला गया।
यात्रियों को अब यूपी गेट और एनएच-9 से बसें मिलेंगी।
नए स्टॉप तक पहुंचने में 30-50 रुपये अतिरिक्त लगेंगे।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा के कारण शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के चलते रोडवेज बसों का रूट भी बदल गया है। अब यात्रियों को रोडवेज बस मोहननगर से नहीं मिलेगी।
यात्रियों को कौशांबी डिपो जाना होगा या फिर यूपी गेट और नोएडा सेक्टर-62 कट के पास एनएच-नौ पर इंतजार करना होगा। विभिन्न शहरों की करीब 150 से अधिक बसें प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि रूट बदलने का किराए पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
शहर के अंदर बसों का प्रवेश नहीं होने से सबसे अधिक हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, धामपुर, कालागढ़ आदि शहरों के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि कुल यात्रियों के सापेक्ष करीब 70 से 80 प्रतिशत यात्री मोहननगर से ही बस पकड़ते हैं।
सबसे बड़ा स्टॉप होने के कारण यहां तमाम शहरों के यात्री खड़े रहते हैं। लेकिन 11 अगस्त तक इस स्टाप से यात्रियों को बस नहीं मिल सकेंगी। इसके लिए उन्हें यूपी गेट या फिर सेक्टर-62 कट पर खड़ा होना पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि चालक-परिचालकों को इन स्टाप पर बस रोकने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
30 से 50 रुपये का पड़ेगा अतिरिक्त भार
मोहननगर खड़े होने वाले यात्रियों को यूपी गेट और नोएडा सेक्टर-62 के कट पर पहुंचने के लिए आटो या फिर कैब का सहारा लेना पड़ेगा। आटो से सफर करने के एवज में ही कम से कम 30 से 50 रुपये तक यात्रियों को अतिरिक्त भार झेलना पड़ेगा। इसके बाद वह अपने गंतव्य के लिए बस पकड़ सकेगा।
खबरें और भी
पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए नियमों का पालन किया जा रहा है। इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
-अंशु भटनागर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, कौशांबी डिपो।