इंदिरापुरम एलिवेटेड रोड पर भीषण हादसा, सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर, महिला की मौत
इंदिरापुरम में एलिवेटेड रोड पर मंगलवार शाम एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़ी सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में सेंट्रो में बैठी 38 ...और पढ़ें

सड़क हादसे में महिला की मौत।
HighLights
इंदिरापुरम में एलिवेटेड रोड पर कार दुर्घटना।
अनियंत्रित कार ने खड़ी सेंट्रो को मारी टक्कर।
हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर घायल।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित कार ने एलिवेटेड रोड पर वसुंधरा कट के पास सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में बैठी महिला की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हापुड़ धौलाना निवासी चांद मंगलवार शाम अपनी पत्नी रूबीना (38) के साथ सेट्रो कार से दिल्ली से घर जा रहे थे। करीब साढे़ चार बजे वह कार को एलिवेटिड रोड स्थित वसुंधरा कट के पास किराने पर खड़ी कर उसमें बैठे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार स्विफ्ट कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता अधिक होने के कारण उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतका को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों कार को कब्जे में ले लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हुआ है। आरोपित स्विफ्ट कार चालक निमिष अग्रवाल को हिरासत में ले लिया गया है। स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर आने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।