Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा में 300 से अधिक सिविल डिफेंस वार्डन संभालेंगे सुरक्षा कमान

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 09:07 PM (IST)

    राजेंद्र नगर, साहिबाबाद में कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर बैठक हुई, जिसमें 300 से अधिक सिविल डिफेंस वार्डन तैनात करने का निर्णय लिया गया। ...और पढ़ें

    बैठक में तय हुई सुरक्षा व्यवस्था।

    बैठक में तय हुई सुरक्षा व्यवस्था।

    HighLights

    1. 300 से अधिक सिविल डिफेंस वार्डन होंगे तैनात।

    2. मोहन नगर चौराहे पर 7-11 अगस्त तक ड्यूटी।

    3. महिला वार्डन और मोबाइल टीमें भी रहेंगी मौजूद।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित सिविल डिफेंस प्रभागीय कार्यालय में बुधवार को कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक की गई। बैठक में बताया कि इस बार करीब 300 से अधिक वार्डन तैनात किए जाएंगे।

    डिविजनल वार्डन एके ठाकुर ने कहा कि सात से 11 अगस्त तक दो शिफ्टों में 100-100 वार्डनों की ड्यूटी कांवड़ यात्रा के लिए मोहन नगर चौराहे पर लगाई जाएगी। साथ ही 50 वार्डन रिजर्व में रखे जाएंगे जो कि परिस्थिति के अनुकूल तैनात किए जाएंगे।

    डिविजनल वार्डन एके जैन ने कहा कि 25 महिला वार्डन की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो महिला कांवड़ियों को आगे प्रस्थान कराने में मदद करेंगे।

    25 वार्डन शिव भक्त कांवड़ियां के ड्रेस में होंगे, जो कि मोबाइल टीम के रूप में हर परिस्थितयों पर नजर बनाएंगे। घटना नियंत्रण अधिकारी नीतिश सिंह ने बताया कि शिव भक्त कांवड़ियों पर प्रत्येक वर्ष की भाती इस बार भी पुष्प वर्षा सिविल डिफेंस द्वारा की जाएगी।