इंदिरापुरम-वैशाली के लाखों लोग परेशान: नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर मिक्स सप्लाई देख भड़के लोग!
साहिबाबाद के ट्रांस हिंडन, इंदिरापुरम और वैशाली में शुक्रवार को दूषित पानी की आपूर्ति से लाखों लोग परेशान हुए। ...और पढ़ें

बोतलबंद पानी लेने को मजबूर लोग। जागरण
HighLights
ट्रांस हिंडन, इंदिरापुरम और वैशाली में दूषित पानी की आपूर्ति।
लाखों लोगों को भीषण गर्मी में झेलनी पड़ी परेशानी।
जलकल विभाग पर स्थायी समाधान न करने का आरोप।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन के अलग-अलग इलाकों की विभिन्न कॉलोनियों में शुक्रवार को दूषित पानी की आपूर्ति हुई। इससे इन कॉलोनियों के लाखों लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। लोग जरूरी कार्य तक नहीं कर पाए।
पीने के लिए भी दुकान और प्लांटों से पानी खरीदना पड़ा। लोगों का कहना है कि आए दिन इस समस्या से जूझना पड़ता है।
भोपुरा की कृष्णा विहार कुटी में सुबह में दूषित पानी की आपूर्ति हुई।
इससे यहां के करीब 15 हजार से अधिक परिवारों को परेशानी हुई। कॉलोनी के शिवम ने बताया कि आए दिन दुर्गंधयुक्त पानी की सप्लाई होती है। इसको लेकर जलकल विभाग में कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
नीति खंड-तीन में 500 से ज्यादा घरों में आया दूषित पानी
इंदिरापुरम के नीति खंड-तीन में करीब 500 से अधिक घरों में दूषित पानी आया। लोगों ने बताया कि जो पानी पहले से टंकी में भरा हुआ था वह भी दूषित हो गया। डीएलएफ कॉलोनी में भी लोगों को दूषित पानी मिला। लोगों ने इसकी शिकायत जलकल विभाग में की तो उन्हें आपूर्ति सामान्य बता दी।
जबकि पेयजल में सीवर का पानी मिलकर आ रहा था। कॉलोनी के चमन वर्मा ने बताया कि चार दिन पहले भी दूषित पानी आने से दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी थी। वैशाली में भी दूषित पानी की आपूर्ति होने से यहां लोग बोतलबंद पानी मंगाकर गुजारा करते रहे।
ज्यादातर कॉलोनी में आपूर्ति सामान्य रही। जिन इलाकों में समस्या आई वहां समाधान करा दिया गया है। इक्का-दुक्का इलाकों में लाइन में फाल्ट की समस्या थी।
-केपी आनंंद, महाप्रबंधक, जलकल विभाग।
यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़ को बड़ी सौगात, जलापूर्ति और जलनिकासी के लिए 118 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में GMDA का बड़ा प्लान, 15 जुलाई तक जारी होंगे नए एसटीपी के टेंडर; लोगों को मिलेगा लाभ