Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में घर में चारपाई पर मिला ड्राइवर का शव, पत्नी पर दम घोंटकर हत्या का आरोप

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 08:58 PM (GMT+05:30)

    खोड़ा के शंकर विहार में एक चालक का शव चारपाई पर मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। स्वजनों ने मृतक की पत्नी सोनिया उर्फ हि ...और पढ़ें

    पुलिस मामले की जांच में जुटी।

    पुलिस मामले की जांच में जुटी।

    HighLights

    1. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत की पुष्टि, मुंह दबाकर हत्या का आरोप

    2. पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी, भाई ने दर्ज कराई FIR

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की शंकर विहार कालोनी में मंगलवार रात चालक का शव चारपाई पर पड़ा मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। स्वजन ने मृतक की पत्नी पर मुंह दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना हैै कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

    शंकर विहार गली नंबर एक में विजेंद्र (30) परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। परिवार में पत्नी सोनिया उर्फ हिना, दो बेटे, मां, छोटे भाई और छोटी बहन हैं। उनके दो भाई बबलू और वीरेंद्र घर से कुछ दूर रहते हैं। विजेंद्र मालवाहक चलाते थे।

    पड़ोसी के घर कीर्तन में गई थीं मां

    स्वजन ने बताया कि 31 मार्च को रात के समय उनकी मां पड़ोसी के घर कीर्तन में गई थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर गए हुए थे। जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो विजेंद्र घर में बेसुध अवस्था में चारपाई पर पड़े थे। स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

    सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।

    एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद घटना से पर्दाफाश किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में झूठी शान की खातिर की थी प्रोफेसर दामाद की गला दबाकर हत्या, बेटी की हिंदू युवक से शादी से नाराज थे पिता