'साहब, विपक्षी पार्टी ने खतौनी से कटवा दिया मेरा नाम...' गाजियाबाद में SDM के सामने छलका बुजुर्ग का दर्द
गाजियाबाद में एक बुजुर्ग ब्रह्मदत्त ने तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत की कि विपक्षी पार्टी ने गैर कानूनी तरीके से उनकी जमीन की खतौनी से नाम कटवा ...और पढ़ें

खतौनी से नाम कटने पर दो साल से चक्कर काट रहे बुजुर्ग
HighLights
बुजुर्ग ब्रह्मदत्त ने खतौनी से नाम कटने की शिकायत की।
एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
तहसील दिवस में 20 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एसडीएम साहब, विपक्षी पार्टी ने गैर कानूनी तरीके से बागू में मेरी जमीन की खतौनी में से मेरा नाम कटवा दिया है। नाम जुड़वाने के लिए दो साल से चक्कर काट रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है।
यह कहना है गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाले बुजुर्ग ब्रह्मदत्त का है। जिन्होंने सोमवार को तहसील सदर में आयोजित तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ने जांच कर अग्रिम कार्यवाही का आश्वासन देकर उनको वापस भेजा है।
-1783321640583.jpeg)
दोपहर सवा 12 बजे तक तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में 20 से अधिक फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें सड़क पर अतिक्रमण करने, सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने, बिना नक्शे के प्लॉटिंग करने और बिना फायर एनओसी के अस्पताल का संचालन करने, पुलिस द्वारा उचित धारा में केस दर्ज न करने सहित अन्य शिकायतें शामिल रहीं।
एसडीएम सदर अरुण दीक्षित ने बताया कि तहसील दिवस में मिली शिकायतों को निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेजा गया है। सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान कराया जाएगा।