बिजली बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन! गाजियाबाद में 2000 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई, 75000 से ज्यादा रडार पर
गाजियाबाद में बिजली बिल का लगातार दो महीने से भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत निगम ने अभियान ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
गाजियाबाद में 2000 बिजली कनेक्शन काटे गए, 65 लाख बकाया।
दो महीने से बिल बकाया होने पर यह कार्रवाई हुई।
75,995 उपभोक्ता अभी भी विभाग के रडार पर हैं।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बिजली बिल का लगातार दो महीने से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत निगम ने अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को जिले के शहरी क्षेत्रों में एक ही दिन में करीब दो हजार बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
इन उपभोक्ताओं पर लगभग 65 लाख रुपये का बकाया था। निगम का कहना है कि बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।जिले में जून और जुलाई का बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 75,995 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है।
कुल बकायेदारों में 31500 स्मार्ट मीटर उपभोक्ता
इन पर कुल 19.59 करोड़ रुपये का बकाया है। सोमवार को जिन दो हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद किए गए, उनमें 1,400 स्मार्ट मीटर और 600 नान-स्मार्ट मीटर उपभोक्ता शामिल हैं।
विद्युत निगम के अनुसार, कुल बकायेदारों में करीब 31,500 स्मार्ट मीटर उपभोक्ता हैं। इनके कनेक्शन अधिशासी अभियंता के निर्देश पर सिस्टम से कमांड भेजकर काटे जा रहे हैं, जबकि नान-स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के कनेक्शन अवर अभियंता और लाइनमैन मौके पर पहुंचकर विच्छेद कर रहे हैं।
रविवार को भी करीब 200 कनेक्शन काटे गए थे। कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बकाया जमा कराया। कनेक्शन कटने का असर यह हो रहा है कि निगम को एक ही दिन में करीब पांच करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
जुर्माने के साथ कार्रवाई भी हो सकती है
अधिशासी अभियंता अविनाश अग्रहरी ने बताया कि दो महीने से अधिक समय से बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जल्द से जल्द बकाया जमा कर दें, अन्यथा कनेक्शन विच्छेद करने के साथ विद्युत आपूर्ति संहिता के तहत आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 1200 यूनिट से कम खपत वाले उपभोक्ता भी सस्ती बिजली के दायरे से बाहर
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पुराने बिजली उपभोक्ताओं पर नए नियमों की मार, ₹50 की सुरक्षा निधि अब पहुंची 1200 रुपये तक
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।