फैमिली आईडी बनाने में गाजियाबाद की रैंकिंग सुधरी, डी से सी श्रेणी में पहुंचा जिला
गाजियाबाद जिले ने फैमिली आईडी बनाने में जून के मुकाबले जुलाई में सुधार किया है, डी श्रेणी से सी श्रेणी ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
फैमिली आईडी बनाने में गाजियाबाद डी से सी श्रेणी में।
जुलाई माह में फैमिली आईडी सृजन में हुआ सुधार।
अगस्त में ए श्रेणी में आने का लक्ष्य रखा गया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। फैमिली आइडी बनाने में जिले की स्थिति जून माह के सापेक्ष जुलाई माह में बेहतर हुई है। फैमिली आइडी सृजन में डी श्रेणी से निकलकर अब सी श्रेणी में जिला पहुंच गया है, हालांकि अभी ए श्रेणी में आने के लिए और बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।
जिले में शासन स्तर से 66,625 लोगों की फैमिली आइडी बनाने का लक्ष्य शासन स्तर से दिया गया है। इसके तहत अब तक 40, 428 आवेदन मिले हैं। 27,718 लोगों के फैमिली आइडी के आवेदन स्वीकृत हो गए हैं।
इसके अलावा 9,843 परिवार राशन कार्ड के माध्यम से जुड़े हैं, जिनकी फैमिली आइडी बनी है। जिले में अब तक कुल 37,561 फैमिली आइडी बन चुकी है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि अगस्त माह मे अधिक से अधिक फैमिली आइडी बनवाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कि ए श्रेणी में जिला पहुंचे।
