गाजियाबाद के जावली में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, परिवार सुरक्षित; कार तोड़ी
गाजियाबाद के जावली गांव में एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें परिवार बाल-बाल बचा और बाहर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।
HighLights
जावली गांव में एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
पीड़ित परिवार इस हमले में बाल-बाल बच गया।
आरोपितों ने घर के बाहर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त की।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के जावली गांव में विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। आरोपितों ने मकान के बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस घटना में पीड़ित परिवार बाल-बाल बचा। पीड़ित ने एक युवक को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जावली निवासी स्वराज का कहना है कि 15 जुलाई की रात करीब साढ़े बारह बजे वह परिवार के साथ घर में सोये हुए थे। इस दौरान मकान के बाहर कुछ लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
कार में भी की तोड़फोड़
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने और उनके परिवार ने किसी तरह से जान बचाई।
आरोप है कि आरोपितों ने बाहर खड़ी उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आरोपितों की तलाश की।
स्वराज ने गांव के ही रिंकू उर्फ विशाल कसाना और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।