Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में 15 कोचिंग सेंटरों को दमकल विभाग ने जारी किए नोटिस, अब तक 125 संस्थानों को भेजा गया

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 10:55 PM (IST)

    दमकल विभाग ने नियमों के विपरीत चल रहे 15 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए हैं। सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर अब तक 125 संस्थानों को नोटिस मिल चुके ...और पढ़ें

    नियमों के विपरीत चल रहे कोचिंग सेंटरों पर दमकल विभाग की कार्रवाई लगातार जारी।

    नियमों के विपरीत चल रहे कोचिंग सेंटरों पर दमकल विभाग की कार्रवाई लगातार जारी।

    HighLights

    1. दमकल विभाग ने 15 कोचिंग सेंटरों को नोटिस दिए।

    2. सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर हुई कार्रवाई।

    3. अब तक 125 संस्थानों को नोटिस जारी किए गए।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। नियमों के विपरीत चल रहे कोचिंग सेंटरों पर दमकल विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को भी दमकल विभाग ने 15 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए हैं। शनिवार को विभाग की टीम ने 25 कोचिंग सेंटरों की जांच की, इनमें 15 में सुरक्षा मानक पूरे नहीं मिले। विभाग की सख्ती के चलते कोचिंग सेंटर संचालक सेंटर बंद करने लगे हैं। शनिवार तक दमकल विभाग 125 संस्थानों को नोटिस जारी कर चुका है।

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दमकल विभाग द्वारा कोचिंग सेंटरों, पुस्तकालयों में अग्निशमन मानकों की जांच की जा रही है। 23 जून से शुरू हुए दमकल विभाग के अभियान के दौरान करीब 45 से ज्यादा कोचिंग संस्थानों पर ताले लगे मिले हैं। इन संस्थानों की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी जा रही है। इनके खिलाफ प्रशासन और जीडीए कार्रवाई करेंगे।

    25 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया

    उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले भर में अभियान के दौरान 25 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 15 संस्थानों में अग्निशमन मानकों के विपरीत संचालित होते मिले। इन भी को नोटिस जारी कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है। शनिवार को भी लगभग पांच कोचिंग संस्थानों पर ताले लगे मिले।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अक्टूबर में दिया कार्य रोकने का नोटिस, जून में भवन हो गया तैयार; लगाई सील

    खबरें और भी