Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी से शास्त्रीनगर तक बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 04:11 AM (IST)

    गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी से शास्त्रीनगर चौराहे तक एक नए फ्लाईओवर का निर्माण होगा। यह फ्लाईओवर एनएच-9 से मेरठ रोड को जोड़ने वाली सड़क पर बनेगा, जिसका ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी से शास्त्रीनगर तक फ्लाईओवर बनने से जाम से मिलेगी मुक्ति।

    गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी से शास्त्रीनगर तक फ्लाईओवर बनने से जाम से मिलेगी मुक्ति।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एनएच- नौ से डायमंड फ्लाइओवर, शास्त्रीनगर चौराहा, हापुड़ चुंगी, एएलटी फ्लाईओवर होते हुए राजनगर एक्सटेंशन की ओर जाने वाली सड़क पर हापुड़ चुंगी से शास्त्रीनगर चौराहे तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

    फ्लाईओवर के निर्माण का खर्च गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उठाएगा, इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा करने की तैयारी है। फ्लाईओवर का निर्माण होने पर शहर में जाम के दो प्रमुख स्थान खत्म होंगे, इससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

    जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि हापुड़ रोड और मेरठ रोड को एनएच- नौ से जोड़ने वाली सड़क पर जाम की समस्या शहर के लोगों ने बताई। समस्या के समाधान के लिए पहले सेतु निगम के अधिकारियों को कलक्ट्रेट से हापुड़ चुंगी चौराहे से आगे तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कराने के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए गए।

    सर्वे के दौरान यह पता चला कि हापुड़ रोड पर सिहानी गेट पुलिस स्टेशन के सामने से आरडीसी कट तक पहले से फ्लाइओवर बना है। दूसरा फ्लाईओवर इसी रोड पर कलक्ट्रेट से हापुड़ चुंगी चौराहे तक बनाया गया तो दो फ्लाईओवर बहुत पास हो जाएंगे। इससे बेहतर है कि हापुड़ चुंगी पर जाम को खत्म करने के लिए एनएच- नौ से मेरठ रोड का जोड़ने वाली सड़क पर फ्लाईओवर बनाया जाए।

    इस रोड पर पहले एएलटी कट से कविनगर थाने के पास तक फ्लाईओवर बनाने की तैयारी थी, लेकिन यातायात के दबाव को देखते हुए फ्लाईओवर को शास्त्री नगर चौराहे के पार तक बनाने पर सहमति बनी है। इसके लिए ड्राइंग भी सेतु निगम ने तैयार कर ली है।

    खबरें और भी

    जिलाधिकारी ने बताया कि पहले फ्लाईओवर के निर्माण के लिए शासन से फंड लेने की तैयारी थी लेकिन अब जीडीए ने ही फंड देने को लेकर अपनी सहमति दे दी है। इसलिए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। फ्लाईओवर बनने से न केवल मेरठ रोड को एनएच नौ से जोड़ने वाली सड़क बल्कि हापुड़ रोड पर भी जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में यूजीसी के नए बिल के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी