विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में यूजीसी के नए बिल के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Published: Thu, 29 Jan 2026 03:57 AM (IST)

गाजियाबाद में विभिन्न संगठनों ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ...और पढ़ें

यूजीसी बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

यूजीसी बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के विरोध में बुधवार को कलक्ट्रेट पर विभिन्न संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को दिया गया, जिसमें यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग की गई है।

इस दौरान कुछ लोगों ने गले में जंजीर पहनकर बताया कि यूजीसी के नए नियम सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए खतरनाक हैं। उनको जंजीर में जकड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिसका बुरा असर पड़ेगा।

विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बीके शर्मा ने बताया कि यूजीसी के नए नियमों से सामान्य वर्ग को दबाने का प्रयास किया गया है, इससे भेदभाव बढ़ेगा। सामान्य वर्ग के परिवार के बच्चों का कालेज में पढ़ना मुश्किल होगा। यदि नए नियम वापस नहीं लिए गए ताे समाज पर इसका बुरा असर पड़ेगा।

अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के महानगर अध्यक्ष पुनीत ने कहा कि यूजीसी के नए नियम में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का अहित होगा, शिकायत सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के खिलाफ की जाएंगी। शिकायतें झूठी पाए जाने पर कार्रवाई का कोई नियम तय नहीं किया गया है। इसलिए यूजीसी के नए नियमों में संशोधन करना आवश्यक है।

छात्र संगठन ने भी यूजीसी के नए नियम के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और नए बिल को सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ संस्थागत अन्याय बताया है। उन्होंने बताया कि इससे कॉलेजों के अंदर भय एवं असंतुलन का वातावरण बनेगा।

यह भी पढ़ें- 50 हजार का कर्ज उतारने के लिए नाती ने अपने ही नाना-नानी को लूटा, दोस्तों के साथ मिलकर रची पूरी साजिश; गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।