विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

50 हजार का कर्ज उतारने के लिए नाती ने अपने ही नाना-नानी को लूटा, दोस्तों के साथ मिलकर रची पूरी साजिश; गिरफ्तार

Published: Wed, 28 Jan 2026 10:44 PM (IST)

खोड़ा में होलसेल कारोबारी राजीव गुप्ता से हुई लाखों की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पीड़ित के नाती ...और पढ़ें

खोड़ा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित। सौ. पुलिस

खोड़ा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित। सौ. पुलिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में होलसेल कारोबारी से हुई लाखों की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह लूट पीड़ित के नाती ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। आरोपित नाती ने 50 हजार रुपये का कर्ज उतारने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपित नाती और उसके साथी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने लूटे गए 75 हजार रुपये, लूट की रकम से खरीदा गया आइफोन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपितों के दो साथी अभी फरार हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वारदात को अंजाम देकर फरार

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़ा थानाक्षेत्र में 10 जनवरी को गजक के होलसेल कारोबारी राजीव गुप्ता और उनकी पत्नी के साथ लूट की वारदात हुई थी। दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दुकान बंद कर घर जाते समय उनसे नकदी भरा बैग लूट लिया था। आरोपितों ने उनकी स्कूटी में बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया था और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

पीड़ित की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुिलस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ खोड़ा थाने पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने लुटेरों का सुराग लगाने के लिए टीमों का गठन किया था। एसीपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा ने पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद लेकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों में दीपांशु और यश गुप्ता शामिल हैं। दोनों आरोपित खोड़ा थानाक्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

नाना को लूटने की साजिश रची

आरोपित यश गुप्ता पीड़ित गजक कारोबारी राजीव गुप्ता का नाती है। एसीपी की मानें तो पूछताछ में आरोपित यश गुप्ता ने बताया कि अपने शौक और मौजमस्ती के चक्कर में उसने तीन साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। मौजमस्ती करने के चक्कर में उसपर कर्ज हो गया था। यश ने बताया कि उसने अपने दोस्त दीपांशु से 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिनके लौटाने के लिए दीपांशु उसपर दबाव बना रहा था। दीपांशु के पैसे लौटाने के लिए उसने अपने नाना को लूटने की साजिश रची थी।

लूट के लिए दीपांशु ने था बुलाया

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि यश गुप्ता के साथ उसके नाना को लूटने की साजिश रचने के बाद दीपांशु ने अपने मौसेरे भाई लक्की और एक दोस्त अंशु पंडित को घटना में शामिल किया था। साजिश के तहत 10 जनवरी को जब राजीव गुप्ता अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तो उन्होंने उनके हाथ से नोटों भरा बैग लूट लिया था।

दीपांशु ने बताया कि वारदात के वक्त यश गुप्ता हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था, जबकि बाइक पर पीछे बैठे अंशु ने राजीव गुप्ता से बैग छीना था। बैग में मिले पैसों को चारों आरोपितों ने आपस में बांट लिया था।

दीपांशु ने बताया कि उसके हिस्से में आई रकम से उसने आइफोन खरीदा था। यह फोन पुलिस ने दीपांशु के पास से बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित मौजमस्ती के लिए दिल्ली जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें- नोएडा जिला अस्पताल को जल्द मिलेगी अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप, ईएनटी विभाग मरीजों को बड़ी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।