विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में नंबर मांगने का विरोध करने पर युवती के घर में घुसकर हमला, रॉड से फोड़ा सिर

By VineetEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 08 Nov 2026 12:52 AM (IST)

गाजियाबाद के नंदग्राम में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो मनचलों ने साथियों संग घर में घुसकर हमला ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो।

प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला किया।

  2. आरोपितों ने रॉड से युवती का सिर फोड़ दिया।

  3. पुलिस ने दो नामजद समेत आठ पर केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में शनिवार को सरेराह युवती से दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके घर में घुसकर मारपीट कर दी। युवती का राड मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर नंदग्राम थाने में शनिवार शाम दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता की मां के मुताबिक शनिवार को उनकी बेटी दुकान से घरेलू सामान लेने जा रही थी। रास्ते में गोलू और वाशु नाम के दो युवकों ने उसे पीछे से आवाज देकर मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ अश्लील और अभद्र टिप्पणियां कीं। युवती ने इसका विरोध किया तो वाशु ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। जबकि गोलू ने उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की।

चाकू और लोहे की राड से किया हमला 

किसी तरह युवती वहां से घर पहुंची और स्वजन को घटना बताई।आरोप है कि कुछ ही देर बाद गोलू और वाशु अपने पांच-छह अन्य साथियों के साथ घर पहुंच गए। घर में घुसते ही आरोपितों ने महिला, उनके भाई और बेटी को गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपितों ने युवती पर चाकू और लोहे की राड से हमला कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई।

अचानक हुए हमले से परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आरोपित धमकी देकर फरार हो गए। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में जमीन का विवाद सुलझाने के नाम पर मांगी एक लाख की घूस, 50 हजार लेते कानूनगो गिरफ्तार

घटना में शामिल सभी आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।