छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, गाजियाबाद के सरकारी हॉस्टल्स में रहने के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
गाजियाबाद के सरकारी बालक व बालिका छात्रावासों में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इन छात्रावासों में स् ...और पढ़ें
-1783581554848_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
गाजियाबाद के सरकारी छात्रावासों में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई।
नंदग्राम, भोपुरा बालक व साहिबाबाद बालिका छात्रावास में सुविधा।
गाजियाबाद के कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं ही पात्र।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के रहने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन छात्रावास बनाए गए हैं, इनमें दो छात्रावास छात्रों के लिए और एक छात्रावास छात्राओं के लिए आरक्षित है। इन छात्रावास में रहने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं से 31 जुलाई तक आवेदन मांगा गया है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा नंदग्राम में राजकीय बालक छात्रावास का संचालन किया जा रहा है, यहां पर 256 छात्रों के रहने की सुविधा है। अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के 180, अन्य पिछड़ा वर्ग के 51, सामान्य वर्ग के 25 विद्यार्थी यहां पर रह सकते हैं।
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated
किस हॉस्टल में कितने छात्र रह सकते हैं?
भोपुरा स्थित राजकीय बालक छात्रावास में 50 छात्रों के रहने की सुविधा है। यहां पर अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के 35 , अन्य पिछड़ा वर्ग के 10 और सामान्य वर्ग के पांच विद्यार्थी रह सकते हैं। साहिबाबाद में संचालित राजकीय बालिका छात्रावास में 48 छात्राओं के रहने की सुविधा है। यहां पर अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग की 34, अन्य पिछड़ा वर्ग की 10 और सामान्य वर्ग की चार छात्राएं रह सकती हैं।
प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि शासनादेश के अनुसार छात्रावास में पहले से आवासित छात्रों व छात्राओं को भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रवेश नवीनीकरण कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए यह आवश्यक है कि आवेदक गाजियाबाद के ही किसी कालेज से पढ़ाई कर रहा हो।