Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों की छुट्टियां रद; 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी सेवाएं

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:13 AM (IST)

    गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ यात्रा के लिए चिकित्सा व्यवस्था को अलर्ट पर रखा है। सीएमओ ने सभी अस्पतालों को 24 घंटे आपात सेवाएं संचालित करने और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा हेतु स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा व्यवस्था अलर्ट पर रखी।

    2. सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे आपात सेवाएं संचालित होंगी।

    3. स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द, एंटी-वेनम सहित दवाएं उपलब्ध।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले की चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 24 घंटे आपात सेवाएं संचालित रखने के निर्देश दिए हैं।

    यात्रा के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है। सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि सभी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं बिना किसी बाधा के संचालित रहेंगी। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं हर समय उपलब्ध रहेंगे। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।

    अस्पतालों में सर्पदंश के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एंटी वेनम समेत सभी जरूरी दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने, इमरजेंसी उपकरणों को पूरी तरह कार्यशील रखने और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच करने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के लिए नए नियम लागू, 10 फीट ऊंचाई और 12 फीट चौड़ाई की सीमा तय

    C-143-1-NOI1038-447929

    कांवड़ यात्रा में नशे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

    कांवड़ यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी और सेवन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा। इसके साथ ही स्कूलों के आसपास शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्या ने नार्कों को-आर्डिनेशन सेंटर की बैठक में निर्देश जारी किए।

    उन्होंने कहा कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई जाए तथा ड्रग तस्करी के खिलाफ सभी विभाग समन्वय के साथ कार्रवाई करें। होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

    खबरें और भी

    उन्होंने शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों के आसपास गुटखा, सिगरेट, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक सुनिश्चित की जाए। स्कूलों में वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। कोडीन युक्त दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त पर भी प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में स्वास्थ्य, पुलिस, नारकोटिक्स सेल, खाद्य सुरक्षा, ड्रग विभाग, समाज कल्याण, शिक्षा, वन और यातायात विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने आमजन से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की।