गाजियाबाद की सोसायटी के बेसमेंट में लगी आग, नोटिस के बाद भी आंखे मूंदे जिम्मेदार; लोग बोले- बड़े हादसे का इंतजार
इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज ग्रींस सोसायटी के बेसमेंट में कूड़े के ढेर में आग लगी। दमकल ने काबू पाया, लेकिन पास के क्लाउड किचन तक आग न पहुंचने से बड ...और पढ़ें
-1774919225334_m.webp)
इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज ग्रींस सोसायटी के बेसमेंट में रविवार रात लगी थी आग। (प्रतीकातमक फोटो)
HighLights
इंदिरापुरम सोसायटी के बेसमेंट में कूड़े में आग लगी।
फायर नोटिस के बावजूद क्लाउड किचन का संचालन जारी।
निवासी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं।
जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज ग्रींस सोसायटी के बेसमेंट में रविवार रात कूड़े के ढेर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पास में चल रहे क्लाउड किचन तक नहीं पहुंची। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
लोगों ने आरोप लगाया कि सोसायटी में आग लगने की यह तीसरी घटना है। क्लाउड किचन के पास बार-बार आग लग रही है। यहां सिलिंडर का स्टोरेज रहता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
दमकल विभाग के नोटिस देने के करीब दो महीने बाद भी क्लाउड किचन को संचालकों द्वारा बंद नहीं किया गया। सोसायटी में करीब छह वर्ष से चल रहे क्लाउड किचन का लोग विरोध कर रहे हैं। 12 टावरों के बेसमेंट में क्लाउड किचन का संचालन हो रहा है।
संचालकों द्वारा क्लाउड किचन में काफी संख्या में सिलिंडर रखे जाते हैं। इससे पहले भी दो बार आग लगने की घटना हो चुकी है। सोसायटी के लोग गोवा जैसी आगजनी की आशंका जता रहे हैं।
जीडीए की ओर से नहीं की गई कार्रवाई
लोगों ने आरोप लगाया कि फायर विभाग ने फरवरी में 26 क्लाउड किचन संचालकों को नोटिस जारी कर बेसमेंट में क्लाउड किचन संचालन और फायर सेफ्टी नियमों के तहत सिलिंडरों का भंडारण नियमानुसार रोक के चलते क्लाउड किचन संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए।
खबरें और भी
करीब दो महीने बीतने के बाद भी क्लाउड किचन संचालन हो रहा है। फायर विभाग की ओर से बताया गया कि सौंप दी गई है। इसमें अब कार्रवाई जीडीए को करनी है। हालांकि दो महीने बीतने के बाद भी जीडीए की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
लोग गोवा जैसे हादसे की जता रहे आशंका
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित चौधरी ने बताया कि सोसायटी में यह आग लगने की तीसरी घटना है। वर्ष 2019 में सोसायटी के बेसमेंट में चल रहे क्लाउड किचन में सिलिंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई थी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
उसके बाद बीते महीने बेसमेंट में चल रहे क्लाउड किचन में आग लग गई थी। कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। सोसायटी में गोवा जैसी आगजनी की घटना हो सकती है। फायर विभाग के नोटिस के बाद भी क्लाउड किचन का संचालन हो रहा है।
कार्रवाई को लेकर टालमटोल कर रहे अधिकारी
सोसायटी के बेसमेंट में चल रहे क्लाउड किचन को बंद करवाने को लेकर पूछने पर पांच फरवरी को प्रभारी जीडीए अधिकारी ने कहा था कि एक सप्ताह में हटा दिया जाएगा। कुछ दिन बाद फिर पूछने पर बोले की जेई को कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिए हैं। क्लाउड किचन संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में हटाने का समय दिया जाएगा। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि टीम एसआइआर के कार्य में व्यस्त है। क्लाउड किचन को बंद करने की कार्रवाई मार्च के बाद की जाएगी।