Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में अलग-अलग स्थानों में तीन युवकों ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 06:32 AM (GMT+05:30)

    लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल गार्डन के आशु (28) पत्नी के मायके जाने से परेशान थे। ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने किया सुसाइड।

    गाजियाबाद में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने किया सुसाइड।

    HighLights

    1. लोनी बार्डर क्षेत्र में तीन युवकों ने आत्महत्या की।

    2. आशु, सुशील और सुबोध पांडे ने फांसी लगाकर जान दी।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे, सुसाइड नोट नहीं मिला।

    संवाद सहयोगी, लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग अलग स्थानों पर तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीनों मामलों में जांच की जा रही है।

    राहुल गार्डन निवासी आशु (28) दिल्ली में नौकरी करते थे। मृतक के भाई रोहित ने बताया कि आशु सुबह अपने कमरे में था। देरी होने पर पिता ब्रह्म सिंह ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था, इस पर उन्होंने स्वजन व पुलिस को दी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    पत्नी के मायके जाने से परेशान था आशु

    स्वजन का कहना है कि आशु की पत्नी रश्मि विवाद के चलते ढाई माह पूर्व एक वर्षीय पुत्री को लेकर मायके चली गई थी। जिसके चलते आशु कुछ परेशान था। वहीं दूसरी ओर कृष्णा विहार फेस टू में रहने वाले सुशील (18) सुबह साढे 10 बजे घर से नौकरी के लिए निकला था।

    उनके भाई मनोज ने बताया कि डयूटी जाने के करीब एक घंटे बाद घर लौट आया। वापस लौटने पर वह ऊपरी मंजिल पर कमरे में चला गया। जब देर तक भाई वापस नही लौटा तो पिता ने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो सुशील फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उधर परमहंस विहार कालोनी निवासी सुबोध पांडे (21) बेरोजगार चल रहे थे।

    कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

    पिता मनोज पांडे ने बताया कि सोमवार को कमरे से न निकलने पर कमरे में झांककर देख तो वह फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। तीनों के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शिकायत आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के तुलसी निकेतन में बिजली के तारों में लगी आग, 15 घंटे गुल रही बिजली