गाजियाबाद के तुलसी निकेतन में बिजली के तारों में लगी आग, 15 घंटे गुल रही बिजली
साहिबाबाद के तुलसी निकेतन में रविवार रात बिजली के तारों में स्पार्किंग से आग लग गई, जिससे 15 घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों को गर्मी में काफी परेशानी हु ...और पढ़ें

तुलसी निकेतन में बिजली के तारों में आग लगने से 15 घंटे तक गुल रही आपूर्ति।
HighLights
तुलसी निकेतन में स्पार्किंग से बिजली के तारों में आग लगी।
आग लगने के बाद 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीला मोड़ के तुलसी निकेतन में रविवार रात स्पार्किंग के बाद बिजली के तारों में आग लग गई। इससे करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही और रात भर लोग गर्मी में परेशान हो गए। लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद तुरंत बिजलीघर पर सूचना दी गई और रेत डालकर इसे बुझाने का प्रयास किया गया।
स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि रात 11 बजे आग लगी थी, विद्युत निगम की टीम के आने से पहले लोगों ने आग को बुझा दिया था। इसके बाद मरम्मत करने में बिजली कर्मियों को 15 घंटे का समय लगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को करीब दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। इसके अलावा इंदिरापुरम के अभयखंड तीन और चार में सोमवार सुबह 10 बजे से बिजली गुल हो गई।
मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बंद
बिजलीघर जानकारी करने पर पता चला कि मरम्मत काम के चलते आपूर्ति बंद की गई है लेकिन दोपहर एक बजे मरम्मत का काम शुरू किया गया। जोन-3 के मुख्य अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि तारों में आग लगने की वजह से आपूर्ति बंद की गई। मरम्मत कराने में काफी समय लग गया। इस वजह से लोगों को परेशानी हुई।