Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा के लिए गाजियाबाद रोडवेज की खास तैयारी, हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाली 350 बसों में गूंजेंगे भोले के भजन

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    गाजियाबाद रीजन की कांवड़ यात्रा बसों में अब भोले के भजन गूंजेंगे, जिससे कांवड़ियों का सफर भक्तिमय और आसान होगा। 30 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के ल ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा बसों में अब गूंजेंगे भोले के भजन।

    2. गाजियाबाद रीजन की 350 बसें होंगी कांवड़ यात्रा में।

    3. बसों के साउंड सिस्टम ठीक करने के निर्देश जारी।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वालीं बसों में भोले के भजन गूंजेंगे और कांवड़िए जमकर झूमेंगे। इसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

    रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों में लगे साउंड सिस्टम को चालू कराने के निर्देश दिए हैं।

    गाजियाबाद रीजन के सभी आठ डिपो कौशांबी, साहिबाबाद, लोनी, गाजियाबाद, हापुड़, खुर्जा, बुलंदशहर व सिकंदराबाद की 350 बसें कांवड़ यात्रा के लिए आरक्षित की हैं। इन बसों का संचालन 30 जुलाई से शुरू हो जाएगा।

    जिन कांवड़ियों को हरिद्वार व ऋषिकेश से कांवड़ लेने के लिए जाना है वह जा सकेंगे। इन बसों में शिव भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए बसों में भजन चलाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

    इससे एक तरफ कांवड़ियों को सफर आसान होगा, वहीं दूसरी ओर पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा। सभी बसों के साउंड सिस्टम को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले शुरू कराया जाएगा।

    जिन बसों में सिस्टम नहीं हैं उनमें भी लगवाया जाएगा। इसके लिए हर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों से रिपोर्ट मांगी है कि कितनी बसों के साउंड सिस्टम चालू हैं और कितनी बसों में खराब पड़े हुए हैं।

    बसों के प्लेटफार्म किए जाएंगे निर्धारित, स्टीकर भी लगेंगे 

    कांवड़ लेने जाने वाले शिव भक्तों को आसानी से बस मिल सके इसके लिए प्रत्येक डिपो में प्लेटफार्म निर्धारित किए जाएंगे। पूछताछ केंद्र के पास उनकी सूची भी चस्पा की जाएगी।

    इससे शिवभक्तों को हरिद्वार व ऋषिकेश की बस को ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, बसों पर भगवान शिव व महादेव लगे स्टीकर भी लगाए जाएंगे। इनसे भी बसों की पहचान आसानी से हो सकेगी।

    यात्रियों को बसों के ऊपर बैठाया तो होगी कार्रवाई 

    रोडवेज बसों की छतों पर बैठने पर वैसे तो पहले से ही रोक है, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ परिचालक अधिक रुपये लेकर शिवभक्तों को बसों के ऊपर बैठा लेते हैं।

    इनमें खास कर वह कांवड़िए होते हैं जो पहले लाई हुई कांवड़ को वापस लेकर जाते हैं। चालक-परिचालक किसी भी शिवभक्त को बस की छत पर न बैठाएं इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- जेवर में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज... 3000 बिजली खंभों पर लपेटी गई पन्नी, 28 तक सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा 2026: गाजियाबाद में शराब दुकानों पर लगेंगे पर्दे, पेट्रोल पंप खुलेंगे 24 घंटे

    शिवभक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए उच्चाधिकारियों ने ये फैसला लिया है कि सभी बसों में भगवान शिव के भजन चलाए जाएंगे। इससे माहौल भक्तिमय रहेगा।

    -

    अंशु भटनागर, कार्यकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक