इंदिरापुरम-दिल्ली मार्ग पर कांवड़ियों को बड़ी राहत, अब 'जल' लेकर सीधे निकल सकेंगे भक्त
कनावनी हिंडन मार्ग पर पुलिया का डिवाइडर हटा दिया गया है, जिससे कांवड़ियों को अब यूटर्न नहीं लेना पड़ेगा और उनकी यात्रा आसान हो गई है। सुरक्षा के लिए 2 ...और पढ़ें

पुलिया का डिवाइडर हटने से कांवड़ियों की राह आसान हुई।
HighLights
कनावनी हिंडन मार्ग पर पुलिया का डिवाइडर हटाया गया।
कांवड़ियों को अब यूटर्न नहीं लेना पड़ेगा, यात्रा आसान।
26 स्थानों पर पुलिसकर्मी भोले के वेश में तैनात।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कांवड़ियों की राह आसान करने के लिए कनावनी हिंडन मार्ग पर पुलिया के बीच बने डिवाइडर को खोल दिया गया है। अब भोले भक्तों को जल लेकर इधर-उधर यूटर्न नहीं लेना पड़ेगा।
इंदिरापुरम से दिल्ली की ओर जाने वाले हजारों कांवड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों भोले के वेष में तैनात रह कर संदिग्धों पर नजर रखेंगे।
-1785728812372.jpg)
कनावनी हिंडन रोड पर दो पुलिया हैं। इन पुलिया पर अक्सर हादसे होते थे। हादसों से निपटने के लिए पुलिस ने नहर रोड पर डिवाइडर लगाकर रोड को बंद कर खा था। इंदिरापुरम से नहर पर जाने वाले लोगों को पुलिया पर पांच और छह की पुलिया पर डिवाइडर के कारण यूटर्न लेकर आना पड़ता था।
अन्य पुलिया पर भी लोगों को ऐसे ही गुजरना होता था। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डिवाइडर के कुछ हिस्से को हटा दिया गया है। अब कांवड़ियों को जल लेकर रोड पर इधर उधर नहीं घूमना पड़ेगा। डिवाइडर हटने से अब कांवरिया सीधे निकल सकेंगे।
पुलिया के निकट बना रेस्ट रूम
कांवड़ियों के लिए पुलिया के पास पुलिस को रेस्ट रूम बनाया गया है। वहां मौजूद पुलिस कर्मी कांवड़ियों को सड़क पार कराने और इंदिरापुरम-वैशाली आने जाने वाले वाहनों को रोककर यातायात को सुगम कर सकेंगे।
26 स्थानों पर भोले के वेश में रहेंगे पुलिस कर्मी
डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इनसे निपटने के लिए 26 प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। जहां पुलिस कर्मी भोले (कांवड़ियों) के वेश में तैनात रहेंगे। पुलिस के भोले संदिग्धों पर नजर रखेंगे। जरूरत पड़ने पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करेंगे।