Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में मिलावटी चाप बनाने की फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग ने 300 KG मैदा किया जब्त

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:09 AM (IST)

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लोनी में एक चाप बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां गंदगी और बिना लाइसेंस के संचालन पाया गया। ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. लोनी की चाप फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा।

    2. गंदगी और बिना लाइसेंस संचालन पर 300 किलो मैदा जब्त।

    3. फैक्ट्री बंद कर नमूने जांच के लिए भेजे गए।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को लोनी में इस्लाम सभासद वाली गली में चाप बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने 300 किलो मैदा और 10 किलो फुल फैट सोया फ्लोर और चाप को जब्त किया। इससे पहले, नोएडा से चाप का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अशुद्ध तरीके से फैक्ट्री में सोया चाप बनाते देखा जा सकता है।

    लोनी में गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए व्यवस्थाएं सुधारने तक फैक्ट्री को बंद कराया है। मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सचल टीम छापा मारा। फैक्ट्री मालिक मोहम्मद यूनुस पर अधिकारियों को फूड लाइसेंस नहीं मिला। मौके पर देखा तो दीवार का प्लास्टर उखड़ा पड़ा था।

    NCR News - 2026-07-30T080505.222

    फैक्ट्री में काफी पानी भी भरा हुआ था और इधर-उधर कपड़े टंगे हुए थे।गंदगी देख अधिकारियों ने सुधार के निर्देश संचालक को दिए। खाद्य निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- साहिबाबाद में सोया चाप फैक्ट्री पर छापा: गंदगी देख अधिकारी भी रह गए दंग, 200 किलो चाप मौके पर नष्ट; ये है पूरा मामला

    यह भी पढ़ें- नोएडा में सोया चाप बनाने का गंदा खेल! बैटर में लेटकर रील बनाते दिखे कारीगर, Video वायरल

    खबरें और भी