Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दो महीने से नर्क जैसी ज़िंदगी', लोनी में जल जीवन मिशन के ठेकेदार ने उखाड़ी गलियां; अब सुध लेने वाला कोई नहीं

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 09:05 PM (GMT+05:30)

    लोनी के अशोक विहार कॉलोनी में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कें मरम्मत नहीं की गईं, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो र ...और पढ़ें

    उबड़ खाबड़ सड़कें।

    उबड़ खाबड़ सड़कें।

    HighLights

    1. अशोक विहार में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कें खराब।

    2. नगर पालिका ने सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया।

    3. ऊबड़-खाबड़ सड़कों से निवासियों को आवाजाही में परेशानी।

    संवाद सहयोगी, लोनी। अशोक विहार कॉलोनी में पिछले दो महीने से जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया। पक्की गलियों में खोदाई कर चार हजार मीटर की लाइन डाली गई लेकिन सड़क की मरम्मत नगर पालिका ने नहीं कराई।

    ऊबड़-खाबड़ सड़क पर लोगों की आवाजाही भी मुश्किल भरी हो रही है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद गलियों में कीचड़ और पानी जमा हो गया।

    कॉलोनी में अनियोजित तरीके से कराए जा रहे विकास कार्य लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। कॉलोनी में पानी की लाइन के लिए खोदी गईं सड़कें, जिम्मेदारों की अनदेखी से मानकों के अनुसार मरम्मत नहीं कराई गई है।

    शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी

    लोगों का आरोप है कि शिकायतों पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर पालिका से सड़क को दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई निवारण नहीं हुआ है।

    ठेकेदार द्वारा सड़क को उखाड़ ऐसे ही सड़क पर छोड़ दिया गया। वहीं मजबूती से बनी गली की पुन: मरम्मत होगी या नहीं लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है।

    पेयजल की लाइन डालने के बाद सड़क ठीक नहीं कराई गई। अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। गड्ढों में पानी भरा होने से मच्छर पैदा हो गए है।
    - हसन रजा, स्थानीय निवासी

    पिछले दो माह से पानी की पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। लाइन डालने के बाद भी सड़क समतल नहीं कराई जा सकी हैैं। इससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है।
    - डॉ. रहमान, स्थानीय निवासी

    पानी की लाइन डाले एक माह हो गया है, मगर सड़क ठीक नहीं कराई गई। जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। निकलना मुश्किल हो रहा है।
    - साजिद सैफी, स्थानीय निवासी

    जहां-जहां भी गली की सड़कों से इंटरलाकिंग उखाड़ी गई हैं, वहां-वहां ठेकेदार सड़क को समतल करके सही करके देंगे।इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
    - मनोज कुमार, अवर अभियंता नगर पालिका परिषद

    खबरें और भी