विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम योजना के 241 भूखंडों का ई-लॉटरी ड्रा, खिल उठे आवंटियों के चेहरे

Updated: Thu, 20 Aug 2026 01:58 PM (IST)

गाजियाबाद में जीडीए की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के दूसरे चरण में 241 भूखंडों का ई-लॉटरी ड्रा हुआ। पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया से चयनित आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जिससे उन्हें अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी।

दूसरे चरण का ई-लॉटरी ड्रा बुधवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन सभागार में हुआ। जागरण

दूसरे चरण का ई-लॉटरी ड्रा बुधवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन सभागार में हुआ। जागरण

HighLights

  1. मधुबन बापूधाम योजना के 241 भूखंडों का ई-लॉटरी ड्रा हुआ।

  2. जीडीए के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण, प्रक्रिया रही पारदर्शी।

  3. चयनित आवेदकों के चेहरे पर खुशी, घर का सपना पूरा होने की उम्मीद।

जगरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में जीडीए की बहुप्रतीक्षित मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के दूसरे चरण का ई-लॉटरी ड्रा बुधवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन सभागार में हुआ। इसमें 241 आवासीय भूखंडों का आवंटन किया गया। ई-लॉटरी प्रक्रिया का जीडीए के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया, जिससे आवेदक घर बैठे भी पूरी प्रक्रिया देख सके।

लॉटरी प्रक्रिया सुबह 11.30 बजे शुरू हुई। पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई गई। भूखंड आवंटन की घोषणा होते ही चयनित आवेदकों के चेहरों पर खुशी नजर आई। कई आवेदकों ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है। ई-लॉटरी के बाद चयनित आवंटियों से बातचीत कर उनकी प्रतिक्रिया भी ली गई।

पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की

उन्होंने जीडीए की पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जीडीए के अपर सचिव ने ई-लॉटरी प्रक्रिया को नियमों के तहत निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- जीडीए खर्च करेगा ₹28 करोड़ रुपये, ई-टेंडर जारी; मधुबन बापूधाम में जगमगाएंगी स्ट्रीट लाइटें

अधिकारियों ने बताया कि चयनित आवंटियों को आगे की आवंटन संबंधी प्रक्रिया के बारे में निर्धारित नियमों के अनुसार जानकारी दी जाएगी।