Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के जिला MMG अस्पताल की एक्स-रे गैलरी में छत से गिरा प्लास्टर, मरीजों में दहशत

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:43 AM (IST)

    गाजियाबाद के 70 साल पुराने जिला एमएमजी अस्पताल की एक्स-रे गैलरी की छत से तेज बारिश के कारण प्लास्टर गिर गया, जिससे मरीजों में दहशत फैल गई। ...और पढ़ें

    जिला एमएमजी अस्पताल की बिल्डिंग की छत से प्लास्टर गिरा। फोटो- जागरण

    जिला एमएमजी अस्पताल की बिल्डिंग की छत से प्लास्टर गिरा। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल की एक्स-रे गैलरी से गिरा प्लास्टर।

    2. तेज बारिश के कारण हुआ हादसा, मरीजों में फैली दहशत।

    3. अस्पताल के कुछ हिस्सों को शिफ्ट करने पर विचार।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। 70 साल पुराने जिला एमएमजी अस्पताल की बिल्डिंग की छत से इन दोनों खूब प्लास्टर गिर रहा है। बृहस्पतिवार सुबह को तेज वर्षा के चलते अस्पताल की एक्स-रे गैलरी की छत से प्लास्टर गिर गया।

    गनीमत यह रही कि आसपास कोई मरीज नहीं था, लेकिन अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों में इसके बाद दहशत का माहौल है। पांच दिन पहले सर्जिकल वार्ड के सामने गैलरी की छत का प्लास्टर गिरने के बाद मरीज बाल बाल बचे थे, हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस अस्पताल के कुछ हिस्से को दूसरी जगह शिफ्ट करने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में दो बैठक भी हो चुकी है।

    बुधवार को अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार ने शिफ्टिंग को लेकर डूंडा हेडा अस्पताल का भी दौरा किया। आज इसको लेकर कोई ना कोई निर्णय होने की संभावना है बताया गया है कि एक्स-रे और ऑपरेशन थिएटर को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

    ओपीडी और इमरजेंसी चलती रहेगी। जो वार्ड जर्जर बिल्डिंग से अलग दूसरे भवन में बने हुए वह संचालित रहेंगे। वर्तमान में 100 से अधिक मरीज यहां भर्ती है और ओपीडी में प्रतिदिन 3000 से अधिक मरीज पहुंचते हैं।