विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में कबाड़ से चमकेगा शहर, वेस्ट से बनेंगी आकर्षक कलाकृतियां; प्रमुख जगहों पर होंगी स्थापित

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:38 PM (IST)

गाजियाबाद नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए 'वेस्ट टू आर्ट' पहल को बढ़ावा दे रहा है। ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. नगर निगम 'वेस्ट टू आर्ट' पहल को बढ़ावा दे रहा है।

  2. कबाड़ से बनी कलाकृतियां शहर के प्रमुख स्थानों को सुसज्जित करेंगी।

  3. यह पहल 'रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल' को प्रोत्साहित करेगी।

जागरण संवाददाता गाजियाबाद। नगर निगम वेस्ट टू आर्ट को बढ़ावा दे रहा है । कबाड़ से बनी हुई कलाकृतियां शहर के प्रमुख स्थानों कोसुसज्जित करेंगी।नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर कार्य चल रहे हैं।

शहर के प्रमुख स्थानों पर मन को लुभाने वाली और विशेष संदेश देने वाली कलाकृतियां लगी हुई है।इसी क्रम में वेस्ट टू आर्ट को भी नगर निगम बढ़ावा दे रहा है। एकत्र हुए लोहे, एल्युमिनियम, खराब टायर के माध्यम से कलाकृतियां बनाई जा रही है ,जिनको शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा।

वेस्ट से बेस्ट का संदेश

प्रमुख स्थानों को सुसज्जित किया जाएगा। इससे वेस्ट से बेस्ट का संदेश जन जन को दिया रहा है। कचरा निस्तारण की श्रंखला में वेस्ट से बनी हुई वस्तुओं का उपयोग शहर के सौंदर्यकरण के लिए किया जाएगा। जिसमें खराब टायर, खराब लोहा, खराब एल्युमिनियम व अन्य वेस्ट से सुंदर कलाकृतियां बनाई जा रही है।

एम एस ग्रुप द्वारा लगभग 50 किलो की घोड़े की कलाकृति, लगभग 500 किलो की मेक इन इंडिया की कलाकृति, लगभग 500 किलो की आई लव गाजियाबाद, लगभग 400 किलो की वेलकम टू गाजियाबाद कलाकृति को बनाया गया है। जिसको लगाने के लिए स्थान का चयन का कार्य किया जा रहा है।

शहरवासियों को किया जाएगा जागरूक

इसी के साथ शहर वासियों को भी घरों से निकलने वाली अन उपयोगी वस्तुओं का इस्तेमाल करते हुए उपयोगी वस्तुएं बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

शहर की कई सोसाइटी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी की की टीम तथा एनजीओ द्वारा वेस्ट से बेस्ट बनाने का कार्य किया जाता है। इससे रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में नगर पालिका कार्यालय में कूड़ा डालकर किया विरोध, 34 सफाई कर्मियों को बस में भरकर ले गई पुलिस

यह भी पढ़ें- सिरसा में डोर टू डोर कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ी तो तोड़े शीशे, प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने ड्राइवर को भी पीटा