Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NH-9 पर 12 KM लंबा जाम, 15 मिनट का सफर घंटों में, गाजियाबाद में थमी वाहनों की रफ्तार

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:20 AM (IST)

    गाजियाबाद में NH-9 पर 12 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे 15 मिनट का सफर घंटों में तय हो रहा है। इस जाम के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. NH-9 पर 12 किलोमीटर लंबा भीषण जाम।

    2. 15 मिनट का सफर घंटों में पूरा हुआ।

    3. गाजियाबाद में वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थमी।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के चलते लागू यातायात डायवर्जन का असर आज सुबह शहरभर में दिखाई दे रहा है। सप्ताह का पहला कामकाजी दिन होने के कारण सड़कों पर वाहनों की भीड़ है जिसकी वजह से कई जगह जाम लगा हुआ है।

    लालकुआं, जीटी रोड, एनएच-9, राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड, राजनगर एक्सटेंशन मुख्य मार्ग, एक्सटेंशन चौराहा और शाहबेरी रोड समेत कई मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार है।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 12.05.45 PM

    डायवर्जन के कारण सामान्य दिनों की तुलना में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दोगुने से अधिक समय लग रहा है।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 12.05.44 PM

    करीब 15 मिनट में तय होने वाली दूरी आज एक घंटे से ज्यादा समय में पूरी हो रही है। सुबह कार्यालय और अन्य जरूरी कामों के लिए निकले लोगों को जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ा।

    NCR News - 2026-08-10T101622.060

    एक तरफ हाईवे पर 12 किलोमीटर लंबा जाम, दूसरी तरफ कांवड़ियों के लिए डीएमई खाली। 

    डीएमई पर वाहनों की आवाजाही बंद होने और यातायात को एनएच-9 तथा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजे जाने के बाद इन मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है।

    NCR News - 2026-08-10T100223.570

    मेरठ रोड पर डायवर्जन लागू

    वहीं मेरठ रोड और शहर के अंदर लागू डायवर्जन का असर जीटी रोड और राजनगर एक्सटेंशन के संपर्क मार्गों पर भी पड़ा है। अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जा रहा है।

    मोदीनगर : कांवड़ यात्रा मार्ग पर डाक कांवडियों का कब्जा

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर अब डाक कांवड़ का कब्जा रहेगा।पैदल आ रहे अधिकांश कावंडिया की सोमवार दोपहर तक अपने गंतव्य तक पहुंचने की उम्मीद है। मोदीनगर मुरादनगर के कावड़ियों का लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

    अब केवल डाक कावंड ही कावंड मार्ग पर दिख रही हैं। मंगलवार को शिवरात्रि है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के कई मार्गों पर ट्रैफिक बंद, कांवड़ के चलते 11 अगस्त तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे सील; एडवाइजरी जारी

    खबरें और भी