रविवार से गाजियाबाद के कई मार्गों पर ट्रैफिक बंद, कांवड़ के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे सील; एडवाइजरी जारी
कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण शुक्रवार सुबह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है, केवल कांवड़ियों को प्रवेश मि ...और पढ़ें

डासना के पास बंद किया गया डीएमई। जागरण
HighLights
शुक्रवार सुबह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आवाजाही बंद
सिर्फ कांवड़ियों के वाहनों को ही डीएमई पर प्रवेश
रविवार से सिद्धार्थ विहार कट और चौधरी मोड़ भी बंद
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांवड़ियों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए शुक्रवार सुबह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सिर्फ कांवड़ियों के वाहनों को ही डीएमई पर प्रवेश करने दिया जा रहा है।
रविवार से और बढ़ेंगे यातायात प्रतिबंध
श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के चलते रविवार से सिद्धार्थ विहार कट से मेरठ तिराहे की तरफ एवं चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर सामान्य वाहनों का आवागमन भी बंद कर दिया जाएगा। वाहनों को जीटी रोड पर सिर्फ रेलवे रोड की तरफ ही जाने की अनुमति होगी।
एनएच-9 और ईस्टर्न पेरीफेरल पर बढ़ा दबाव
डीएमई बंद होने के बाद दिल्ली से मेरठ और उससे आगे जाने वाले वाहनों को एनएच-9 और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते निकाला जा रहा है। डायवर्जन लागू होने के बाद इन दोनों मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
प्रमुख चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, मेरठ रोड पर डाक कांवड़ और सामान्य कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पहले से ही कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी गई है। आने वाले दो दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध बढ़ा रही है।
खबरें और भी
ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है और ट्रैफिक को एनएच-9 तथा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की संख्या के अनुसार डायवर्जन व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर रविवार से सिद्धार्थ विहार कट और चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर भी सामान्य वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
उन्होंने वाहन चालकों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा पर हाईटेक निगरानी, 2000 कैमरों से होगी मॉनिटरिंग; 10 अगस्त पर होगी पुष्प वर्षा
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा पर निकलीं तीन तलाक व हलाला पीड़ित अनिसा बानो, हरिद्वार से गाजियाबाद रवाना