Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद NH-9 पर सरियों से लदे बेकाबू ट्रक का कहर, 6 वाहनों को मारी टक्कर; 8 लोग घायल

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 12:31 PM (IST)

    गाजियाबाद के एनएच-नौ पर मणिपाल अस्पताल के पास सरियों से भरे एक ट्रक ने छह वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद चालक ट्रक छोड ...और पढ़ें

    HighLights

    1. एनएच-नौ पर सरियों से भरे ट्रक ने टक्कर मारी

    2. चार बाइक, एक आटो, एक कार क्षतिग्रस्त; आठ घायल

    3. चालक ट्रक छोड़कर फरार, घायलों को उपचार मिला

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एनएच-नौ पर मणिपाल अस्पताल के पास सरियों से भरे ट्रक ने छह वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में चार बाइक, एक ऑटो एवं एक कार में बैठी आठ सवारियों के चोट आई है।

    टक्कर लगने के बाद आरोपित चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। घायलों के मामूली चोट आई हैं। उन्हें मणिपाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है।

    Noida Authority (3)

    बरतें ये सावधानियां

    • ड्राइवरों के लिए: ओवरलोडिंग से बचें: सरियों/भारी सामान ले जा रहे ट्रकों की ब्रेकिंग डिस्टेंस बढ़ जाती है। RTO लिमिट काप पालन करें। 
    • लेन अनुशासन: हाईवे पर अपनी लेन में चलें। अचानक लेन बदलना ऐसे ही 6 गाड़ियों की टक्कर की वजह बन सकता है।
    • स्पीड लिमिट: एनएच-9 पर 80-100 kmph लिमिट है। भीड़ वाले हिस्सों के पास स्पीड कम रखें।

    आम लोगों/दुपहिया-ऑटो वालों के लिए

    • ट्रक से दूरी: सरिया/लोहे से लदे ट्रक के ठीक पीछे या बगल में न चलें। अचानक ब्रेक पर सरिया आगे गिर सकता है।
    •  ब्लाइंड स्पॉट: ट्रक ड्राइवर को बाइक/कार दिखती नहीं। ट्रक के आगे से क्रॉस करते वक्त हॉर्न दें, साइड से ओवरटेक न करें।
    •  जेब्रा क्रॉसिंग: मणिपाल जैसे अस्पतालों के पास पैदल क्रॉसिंग ज्यादा होती है। वहां एक्स्ट्रा अलर्ट होकर चलें। 
    •  हेलमेट-सीट बेल्ट: इस हादसे में 8 लोग बचे हैं, जिन्हें मामूली चोट आई क्योंकि हेलमेट/बेल्ट ने जान बचाई।

    ई-रिक्शा की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने कुचला

    उधर, दिल्ली-मेरठ मार्ग पर काजमपुर गेट के निकट बाइकसवार युवक को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

    पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। मृतक की पहचान भोजपुर के गांव दौसा बंजारपुर के विपिन के रूप में हुई है। विपिन के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- हापुड़ में NH-9 पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद एनएच-9 पर स्लीपर बस को ओवरटेक करके रोका, दो लोगों को किया लहूलुहान; सड़क पर घसीटा