Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पैरा एथलीट चिराग हत्याकांड: परिजनों ने हत्यारों के एनकाउंटर की उठाई मांग, अंतिम संस्कार नहीं करने की दी चेतावनी

    Updated: Sun, 31 May 2026 03:55 PM (GMT+05:30)

    पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव मुरादनगर के सैंथली गांव पहुंचा, जहां परिजन आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने एनकाउंटर न होने तक अंतिम स ...और पढ़ें

    ग्रामीणों को समझाने में जुटे पुलिस अधिकारी। जागरण

    ग्रामीणों को समझाने में जुटे पुलिस अधिकारी। जागरण

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को मुरादनगर के सैंथली गांव पहुंचा। मृतक के परिजन आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े हैं। डीएम, एडिशनल सीपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। परिजनों ने आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी दी है।

    पुलिस अधिकारी गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं। शांतिव्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया है।

    लहूलुहान हालत में मिला था शव

    चैंपियन पैरा एथलीट 25 वर्षीय चिराग त्यागी की जीटी रोड स्थित साईं उपवन में शनिवार को हत्या कर दी गई। साईं मंदिर के पास उनका शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने शव को जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों को शव की हालत देखकर करंट से मौत होना लगा। पीठ में गोली का भी निशान है।

    चिराग बंगलुरु में 26-27 मई को हुई 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 से 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे थे। हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि मौत गोली लगने से हुई या करंट लगने से हुई है। चिराग की हत्या की वजह का पता लगाने में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: बकरीद पर सूर्या की निर्मम हत्या करने वाला असद एनकाउंटर में ढेर

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पैरा खिलाड़ी चिराग को बिजली का झटका देने के बाद मारी गोली, बेंगलुरू से गोल्ड मेडल जीतकर लौटा था घर

    शनिवार शाम करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि साईं उपवन में एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके पर चिराग का बैग और मोबाइल भी मिला। इससे पुलिस लूट के लिए हत्या को वजह नहीं मान रही है। पुलिस चिराग की हत्या खेल जगत से जुड़ी पेशेवर प्रतिद्वंदिता, किसी लड़की से संबंध या रुपयों के लेनदेन से जोड़कर जांच कर रही है।

    खबरें और भी