Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में बवाल, मरीज की पत्नी ने नर्सों को पीटा; वजह कर देगी हैरान

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:11 PM (IST)

    गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में एक मरीज की पत्नी ने स्टाफ नर्सों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। ...और पढ़ें

    सांकतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    सांकतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    HighLights

    1. एमएमजी अस्पताल में मरीज की पत्नी ने नर्सों पर हमला किया।

    2. स्टाफ नर्सों अलका और हिना को गंभीर चोटें आईं।

    3. सीएमएस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा।

    जागरण संवाददाता गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में बुधवार सुबह को भर्ती मरीज अरविंद कुमार मिश्रा की पत्नी ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। इस प्रकरण में सीएमएस की ओर से स्थानीय पुलिस को तहरीर भेज कर संबंधित महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने का अनुरोध किया है।

    बता दें कि इससे पहले भी अस्पताल के चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट की घटनाएं हुई है। आए दिन मरीज स्वास्थ्य कर्मियों को सबक सिखाने की धमकी देते रहते हैं।

    पांच जून का है मामला

    जानकारी के अनुसार हड्डी में फैक्चर के बाद पांच जून को गोविंदपुरम स्थित बालाजी विहार के रहने वाले अरविंद कुमार मिश्रा को भर्ती कराया गया था। वह तीन दिन से मेडिकल वार्ड में भर्ती है।

    बुधवार सुबह मरीज के बेड पर उसकी पत्नी भी सोई हुई थी। सुबह वहां तैनात स्टाफ नर्स ने उनसे अनुरोध किया कि बेड से उठ जाइए लेकिन उसे यह बुरा लगा और अभद्र व्यवहार करने लगी।

    तहरीर के अनुसार महिला सत्यभामा ने पहले स्टाफ नर्स अलका के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की बाद में स्टाफ नर्स सिस्टर हिना के साथ भी मारपीट की, जिससे उनके शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई है।

    पूर्व में भी होते रहे मेडिकल स्टाफ पर हमले

    उन्होंने इमरजेंसी पहुंचकर मेडिकल भी कराया है। इससे एक दिन पहले स्टाफ नर्स दीपा के साथ भी महिला ने अभद्र व्यवहार किया था। इस संबंध में सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार का कहना है कि पूरे प्रकरण की अस्पताल स्तर से भी जांच कराई जा रही है।

    साथ ही तुरंत संबंधित मरीज की पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। बता दें कि इससे पूर्व इमरजेंसी में एक महिला चाकू लेकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के लिए पहुंच गई थी।

    खबरें और भी

    उस प्रकरण में पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पूर्व वार्ड में भर्ती मरीज एवं उनके तीमारदारों द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने और मारपीट की घटनाएं की जा चुकी है। सीएमएस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई को उच्च अधिकारियों को भी पत्र लिखा है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे मरीज

    यह भी पढ़ें- एक कॉल और 7 दिन तक फ्री इलाज, गाजियाबाद के 18 प्राइवेट हॉस्पिटल्स में अब सड़क हादसे में घायलों को मिलेगी बड़ी राहत