सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का बड़ा अभियान, तीन दिन में 600 अपराधियों का होगा सत्यापन
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस ने खोड़ा क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया है। तीन दिनों में 600 अपराधियों की जांच की जाएगी, ...और पढ़ें
-1780367573241_m.webp)
HighLights
सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया।
खोड़ा क्षेत्र में तीन दिन में 600 अपराधी सत्यापित होंगे।
घरों की जांच, अवैध कब्जों पर भी होगी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख इख्तयार किया है। पुलिस ने खोड़ा थाना क्षेत्र के अपराधियों के सत्यापन का अभियान चलाया है। तीन दिन के अंदर 600 अपराधियों का सत्यापन किया जाएगा।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और एडिशनल सीपी राज करण नैय्यर सोमवार को खोड़ा कॉलोनी पहुंचे। एडिशन सीपी ने बताया कि अपराधियों का सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान तीन दिन तक चलेगा। अभियान की जिम्मेदारी ट्रांस हिंडन के तीन एसीपी और पांच थाना प्रभारियों को सौंपी गई है। एसीपी की एक अलग-अलग चौकी क्षेत्र में करेगी।
उन्होंने बताया कि हत्या, चोरी, लूट, छिनैती, मादक पदार्थों की तस्करी आदि वारदातों में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन किया जाएगा। अपराधियों के मकानों की डाग स्क्वाड, मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। राजस्व विभाग की टीम अवैध कब्जों की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि खोड़ा के बाद सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा।