गाजियाबाद में 5 पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, चार सस्पेंड और एक लाइन हाजिर
गाजियाबाद में फीडबैक सेल की शिकायतों के आधार पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। इनमें चार पुलिसकर्मियों को नि ...और पढ़ें
-1784168855259_m.webp)
HighLights
फीडबैक सेल की शिकायतों पर हुई कार्रवाई।
चार पुलिसकर्मी निलंबित, एक लाइन हाजिर।
भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। फीडबैक सेल पर मिली शिकायतों के आधार पर भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें दो मुख्य आरक्षियों और दो उप निरीक्षकों को निलंबित किया गया है। जबकि एक मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिसिंग में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। नागरिक सेवाओं में भ्रष्टाचार समाप्त करने के उद्देश्य से फीडबैक सेल और कमांड कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
फीडबैक सेल की शिकायतों पर पर की गई कार्रवाई
पुलिस सेवाओं और पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर लोगों से लगातार प्रतिक्रिया ली जाती है। प्रत्येक शिकायत और प्रतिक्रिया की गंभीरता से जांच की जाती है। 15 जुलाई को फीडबैक सेल पर मिली शिकायतों के आधार पर थाना कौशांबी में तैनात मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार और थाना शालीमार गार्डन में तैनात मुख्य आरक्षी मकसूद खान के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त नगर और ट्रांस हिंडन ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ड्यूटी के प्रति लापरवाही की शिकायतों पर थाना नंदग्राम में तैनात उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह और थाना इंदिरापुरम में तैनात उप निरीक्षक सुखवीर सिंह को भी निलंबित कर दिया गया।
खबरें और भी
सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी मोहम्मद आदिल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि फीडबैक सेल पुलिस के कामकाज का निष्पक्ष मूल्यांकन करने में प्रभावी साबित हो रही है। लोग बिना किसी डर के अपनी शिकायतें और सुझाव साझा कर रहे हैं।