Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में बढ़ता जा रहा रेबीज का खतरा, 6 महीने में 13,264 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 04:27 PM (IST)

    गाजियाबाद में रेबीज का खतरा बढ़ गया है, जहां छह महीनों में 13,264 लोगों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई। आवारा और पालतू कुत्तों के अलावा, बंदरों और बिल्लि ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में रेबीज का खतरा बढ़ गया है, जहां छह महीनों में 13,264 लोगों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई। फाइल फोटो

    गाजियाबाद में रेबीज का खतरा बढ़ गया है, जहां छह महीनों में 13,264 लोगों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई। फाइल फोटो

    मदन पांचाल, गाजियाबाद। रेबीज खतरनाक ही नहीं लाइलाज बीमारी है। इसका बचाव केवल समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना है। शहर में कुत्तों के साथ ही अब बंदर और बिल्लियों के काटने से भी रेबीज फैलने का खतरा बढ़ रहा है। जिला एमएमजी अस्पताल ने जारी छह महीने में जानवरों के काटने पर एआरवी लगवाने अस्पताल पहुंचे लोगों की रिपोर्ट जारी की है।

    रिपोर्ट के अनुसार छह महीने में 13264 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी)लगवाई है। इनमें से जानवरों के काटने पर गंभीर रूप से घायल होने वाले 300 से अधिक लोगों को एंटी रेबीज सीरम (एआरएस) लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 4631 लोगों ने आवारा कुत्तों के काटने, 3357 लोगों ने पालतू कुत्तों के काटने,3105 ने बिल्लियों के काटेन,1918 ने बंदर और 253 लोगों ने चूहों के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई है।

    सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के काटने पर संबंधित निकायों को सख्त निर्देश दिये हैं कि खूंखार आवारा कुत्तों के लिये शेल्टर हाउस बनाये जायें । इस संबंध नगर निगम स्तर से प्रयास जारी हैं।

    56 बच्चों समेत 387 लोगों ने लगवाई एंटी रेबीज वैक्सीन

    सोमवार को कुत्तों के काटने पर दोनों अस्पतालों में पहुंचे 56 बच्चों समेत 387 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। जिला एमएमजी अस्पताल में पहुंचे 223 में से 36 बच्चों समेत कुल 92 ने पहली डोज लगवाई। संयुक्त अस्पताल में पहुंचे 164 लोगों में 20 बच्चों समेत 48 ने पहली डोज लगवाई।

    जिला एमएमजी अस्पताल में छह महीने में एआरवी लगवाने वालों का विवरण
    माह पालतू कुत्ते आवारा कुत्ते बिल्ली बंदर चूहा
    अक्टूबर 2025 317 518 320 223 14
    नवंबर 2025 435 653 337 432 19
    दिसंबर 2025 515 877 287 464 66
    जनवरी 2026 667 848 577 265 47
    फरवरी 2026 770 834 992 263 58
    मार्च 2026 653 901 592 271 49

    यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में लॉजिस्टिक्स मैनेजर ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, 6 महीने पहले हुआ था तलाक

    खबरें और भी