विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में लॉजिस्टिक्स मैनेजर ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, 6 महीने पहले हुआ था तलाक

By vinit Edited By: Anup Tiwari
Published: Mon, 30 Mar 2026 12:44 PM (IST)

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आज सुबह 40 वर्षीय लाजिस्टिक मैनेजर रघुकुल तिलक ने ब्लूमून सोसायटी के ई टावर से ...और पढ़ें

HighLights

  1. गाजियाबाद में लाजिस्टिक मैनेजर ने की आत्महत्या।

  2. रघुकुल तिलक ने ब्लूमून सोसायटी से लगाई छलांग।

  3. पुलिस कर रही है आत्महत्या के कारणों की जांच।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे नोएडा की कंपनी में लाजिस्टिक मैनेजर 40 वर्षीय रघुकुल तिलक ने आत्महत्या कर ली। घटना ब्लूमून सोसायटी में ई टावर की है।

रघुकुल पिता और मां के साथ सी टावर में रहते थे। घर से आफिस जाने के लिए निकले थे लेकिन दूसरे टावर में जाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि 22 मंजिल के टावर में उन्होंने किस मंजिल से छलांग लगाई है यह पता नहीं चल पाया है।

उनकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन पत्नी से अनबन होने पर तीन साल से दोनों अलग रह रहे थे। छह महीने पूर्व दोनों का तलाक हो गया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बठिंडा में कांग्रेस नेता के बेटे ने की आत्महत्या, बिल्डर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप; मरने से पहले बनाया वीडियो

यह भी पढ़ें- मथुरा: ब्यॉयफ्रेंड की हत्या के बाद सदमे में गई युवती, फंदा लगाकर की आत्महत्या