Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा: ब्यॉयफ्रेंड की हत्या के बाद सदमे में गई युवती, फंदा लगाकर की आत्महत्या

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 07:55 AM (IST)

    तीन मार्च को युवती के भाई ने प्रेम प्रसंग के चलते उसके प्रेमी अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से ही युवती कल्पना गहरे सदमे में थी ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव सुहागपुर में तीन मार्च को बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या के बाद सदमे में चल रही बहन ने रविवार रात को फांसी लगाकर जान दे दी। तीन मार्च को हत्या की घटना के बाद भी युवती ने फांसी लगाई थी, लेकिन तब स्वजन ने उसे बचा लिया था।

    युवती का अर्जुन से चल रहा था प्रेम प्रसंग

    गांव सुहागपुर निवासी अर्जुन का गांव की ही एक युवती कल्पना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के रिश्ते की जानकारी जब युवती के भाई भोला को हुई तो वह बेहद आक्रोशित हो गया। तीन मार्च की सुबह करीब 10 बजे भोला और अर्जुन के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भोला ने तमंचे से अर्जुन को गोली मार दी। गोली लगते ही अर्जुन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

    प्रेमी की हत्या की जानकारी के बाद किया था जान देने का प्रयास

    प्रेमी की हत्या की जानकारी मिलते हे बहन कल्पना ने फांसी लगा कर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन स्वजन ने देख लिया और उसे फंदे से उतारकर बचा लिया था। पुलिस ने आरोपित भाई भोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    प्रेमी की हत्या के बाद से ही कल्पना गहरे सदमे में चली गई। प्रेमी की मृत्यु का गम वह सहन नहीं कर सकी। रविवार रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    यह भी पढ़ें- अंगूठी पहनाई और गले में डाली माला, ठाकुर बांकेबिहारी के सामने पति-पत्नी ने निभाईं शादी की रस्में

    यह भी पढ़ें- ठाकुर बांकेबिहारी ने फूलबंगला में बैठ दिए भक्तों को दर्शन, नए समय पर खुले मंदिर के पट

    खबरें और भी