Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में आफत की बारिश: जलभराव और जाम से थमी रफ्तार, डीएम ने दिए सभी स्कूल बंद करने के आदेश

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:04 AM (IST)

    गाजियाबाद में पूरी रात और सुबह से हो रही तेज बारिश से शहर में व्यापक जलभराव और यातायात जाम की स्थिति बन गई है। जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को बंद करने क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गाजियाबाद में तेज बारिश से शहर में व्यापक जलभराव

    2. डीएम ने सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने का आदेश

    3. जलभराव से यातायात जाम और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहर में पूरी रात धीमी गति से बारिश होती रही। बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे बारिश तेज हो गई,जो अभी तक हो रही है। शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया है।

    NCR News - 2026-07-09T080032.374

    बारिश से शहर में कई जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। फोटो- जागरण

    सरकारी स्कूल, अस्पताल,कार्यालय और अंडरपास तक में पानी भरने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

    WhatsApp Image 2026-07-09 at 8.56.44 AM (1)

    कविनगर जैसे इलाके की सड़के हुई जलमग्न।

    लोग यातायात जाम से परेशान हो रहे है। कई जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए हैं।

    NCR News - 2026-07-08T100853.494

    हालांकि डीएम ने बारिश के चलते सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन आदेश देर से होने से अनेक स्कूल खुल गए और बच्चे भी पहुंच गए।

    WhatsApp Image 2026-07-09 at 8.05.00 AM

    नगर निगम की टीम जलभराव को देखने के बाद निकासी का इंतजाम कर रहीं है।जिला एमएमजी अस्पताल परिसर में पानी भरने से ओपीडी प्रभावित होने के आसार है।

    NCR News - 2026-07-08T081002.531

    तेज बारिश से कई क्षेत्रों में हुआ जलभराव

    सुबह से लेकर देर शाम तक कभी धीमी तो कभी तेज बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। गोविंदपुरम,राजनगर एक्सटेंशन चौराहा और नई बस्ती में पूरे दिन जलभराव से लोग परेशान रहे।

    नगर निगम की टीमों ने शाम तक पानी निकासी को कई मोटर लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया। नगर निगम ने जलभराव वाले 50 से अधिक क्षेत्र पहले से ही चिन्हित कर रखें हैं।

    जोनवार टीमें पानी निकासी के लिये झील वाले इलाकों में सतर्क हैं। यदि कहीं से सूचना मिलती है तो टीम वहां पहुंचकर भी पानी निकासी का काम कर रही हैं। मंगलवार को भी सड़कों और बाजारों में घुटनों घुटनों तक पानी भर गया था। इससे यातायात जाम से लोग परेशान रहे।