विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद में भीषण जाम, NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर थमे गाड़ियों के पहिए

By Vinit Edited By: Sonu Suman
Updated: Thu, 27 Aug 2026 11:25 PM (IST)

रक्षाबंधन से एक दिन पहले शुक्रवार को गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, लालकुआं और एनएच-नौ पर भारी भीड़ के कारण भीषण ...और पढ़ें

डीएमई, एनएच-9 और जीटी रोड पर जाम से जूझे वाहन चालक।

डीएमई, एनएच-9 और जीटी रोड पर जाम से जूझे वाहन चालक।

HighLights

  1. रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद में सड़कों पर भारी जाम।

  2. डीएमई, लालकुआं, एनएच-नौ पर वाहनों की लंबी कतारें।

  3. भारी वाहनों के लिए 26 से 28 अगस्त तक डायवर्जन लागू।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। रक्षाबंधन से एक दिन पहले सड़कों पर वाहनों की भारी भीड़ के कारण शुक्रवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, लालकुआं और एनएच-नौ पर कई स्थानों पर वाहन जाम में फंसे रहे। लालकुआं पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जबकि एनएच-नौ पर भी यातायात की रफ्तार बेहद धीमी रही।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर लालकुआं से डासना तक भी लंबा जाम लगा रहा। डासना के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के प्रवेश बिंदु पर हापुड़ जाने वाली लेन में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। एबीईएस कालेज के पास भी वाहन चालक जाम से जूझते रहे।

WhatsApp Image 2026-08-27 at 21.37.49

26-28 अगस्त तक डायवर्जन 

रक्षाबंधन पर दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन को देखते हुए यातायात पुलिस ने 26 से 28 अगस्त तक भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया है। भारी वाहनों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जा रहा है, जबकि एनएच-नौ पर इनका संचालन प्रतिबंधित है। सबसे ज्यादा दबाव लालकुआं और एनएच-नौ पर दिखाई दिया।

डासना में डीएमई के प्रवेश बिंदु पर हापुड़ जाने वाली लेन में वाहनों की कतार लगी रही। वहीं एबीईएस कालेज के पास भी वाहनों की गति थम गई। कई स्थानों पर लोगों को 15 मिनट का सफर तय करने में एक घंटा लगा। लालकुआं पर वाहनों के दबाव के कारण वाहन चालकों ने जब बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र का रूख किया तो वहां भी जाूम से जूझना पड़ा।

WhatsApp Image 2026-08-27 at 21.37.50

बम्हेटा अंडरपास जलजमाव के कारण बंद 

बृहस्पतिवार को पुलिस ने बम्हेटा अंडरपास को जलजमाव के कारण बंद कर दिया था। औद्योगिक क्षेत्र की सड़क से एनएच नौ की सर्विस लेन को चौड़ा किया जा रहा है। इस कारण औद्योगिक क्षेत्र से एनएच पर जाने वाले वाहन चालकों को मजबूरी में लालकुआं तक जाकर जाम में फंसना पड़ा।

इसी तरह जीटी रोड से लालकुआं के बीच भी वाहन चालकों को भाटिया मोड़ के बाद जाम में फंसना पड़ा क्योंकि जीटी रोड पर सड़क किनारे मलबा पड़ा हुआ है।

WhatsApp Image 2026-08-27 at 22.34.01

प्रतिबंध के बावजूद डीएमई पर दौड़ते दोपहिया

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध के बावजूद शुक्रवार को कई दोपहिया वाहन दौड़ते दिखाई दिए। त्योहार के कारण यातायात दबाव बढ़ने के बीच एक्सप्रेसवे पर दोपहिया सवारों ने नियमों की अनदेखी की। कुछ स्थानों पर दोपहिया वाहन विपरीत दिशा में भी चलते नजर आए, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया।

जाम से बचाव के लिए भारी वाहनों का डायवर्जन लागू किया गया है। यातायातकर्मी प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हैं। शनिवार को जाम लगने से रोकने के लिए सभी तैयारी है। - त्रिगुण बिसेन, डीसीपी ट्रैफिक

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में एनकाउंटर, पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश दबोचा