Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में 16 साल के किशोर से कराया काम, वेतन मांगा तो नौकरी से निकाला; FIR दर्ज

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 09:37 AM (IST)

    गाजियाबाद में एक 16 वर्षीय नाबालिग से रेस्तरां में काम कराने, वेतन न देने और धमकी देने के आरोप में संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    HighLights

    1. गाजियाबाद रेस्तरां मालिक पर नाबालिग से काम कराने का आरोप।

    2. वेतन न देने और धमकी देने पर एफआईआर दर्ज हुई।

    3. यूपी बाल आयोग की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मेरठ रोड निवासी 16 वर्षीय नाबालिग से रेस्तरां में काम कराने, वेतन न देने और धमकी देने के आरोप में रेस्तरां संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में यूपी बाल आयोग ने पुलिस को मेल पर शिकायत भेजी इसके बाद कविनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

    फोन चोरी होने के बाद वेतन मांगने पर नौकरी से निकाला

    मेरठ रोड निवासी 16 वर्षीय नाबालिग राजनगर सेक्टर-9 स्थित मेक माई चाप रेस्तरां में 15 मई से भोजन, रहने की व्यवस्था और 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कर रहा था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 23 मई को रेस्तरां में काम के दौरान उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया।

    इस पर रेस्तरां संचालक ने नया फोन दिलाने और शिकायत दर्ज कराने का आश्वासन देकर उसे शांत करा दिया। नाबालिग का आरोप है कि बाद में जब उसने अपने मोबाइल और बकाया वेतन के बारे में पूछा तो संचालक ने उसके साथ अभद्रता की।
    विरोध करने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

    आरोप है कि संचालक ने वेतन देने से भी मना कर दिया और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने किसी तरह मामले की शिकायत यूपी बाल आयोग में की। इसके बाद आयोग ने सीधे पुलिस अधिकारियों को मेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई है।

    खबरें और भी

    पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि 16 वर्षीय किशोर को रेस्तरां में काम कराकर बाल श्रम संबंधी नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।