Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के स्कूलों में शुरू हुआ APAR ID अभियान, 10 दिन में बनेगी हर छात्र की डिजिटल शैक्षणिक आईडी

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    गाजियाबाद जिले के सभी विद्यालयों में छात्रों की अपार (APAR) आईडी बनाने के लिए 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह आईडी छात्रों की स्थायी डिजिट ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. गाजियाबाद में छात्रों की अपार आईडी बनाने का अभियान।

    2. यह 10 दिवसीय अभियान सभी विद्यालयों में चलेगा।

    3. अपार आईडी स्थायी डिजिटल शैक्षणिक पहचान होगी।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार (आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आइडी बनाने के लिए 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और मदरसों में यू-डाइस प्लस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी तैयार की जाएगी।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं।

    स्थायी डिजिटल शैक्षणिक पहचान

    उन्होंने कहा कि अपार आईडी विद्यार्थियों की स्थायी डिजिटल शैक्षणिक पहचान होगी, जिससे उनका शैक्षणिक रिकॉर्ड सुरक्षित और एकीकृत रूप से उपलब्ध रहेगा। इससे भविष्य में शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन और स्थानांतरण की प्रक्रिया भी आसान होगी।

    जिला समन्वयक (एमआइएस) रुचि त्यागी ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों को आवश्यक तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

    उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि विद्यालय द्वारा मांगे जाने पर आधार कार्ड, सहमति पत्र और अन्य आवश्यक अभिलेख समय से उपलब्ध कराएं, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी समयबद्ध तरीके से तैयार की जा सके। 

    यह भी पढ़ें- HRTC में टिकट चेकिंग फर्जीवाड़े का एक और मामला, कंडक्टर को आईडी देकर मौज कर रहे इंस्पेक्टर; निगम ने बैठाई जांच

    यह भी पढ़ें- जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को सीआईडी का समन, अनियमितता मामले में होगी पूछताछ